खेलकूद से निखरती है बाल प्रतिभा, बढ़ता है आत्मविश्वास और अनुशासन - विधायक माहेश्वरी
ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह का आयोजन
खेलकूद से निखरती है बाल प्रतिभा, बढ़ता है आत्मविश्वास और अनुशासन - विधायक माहेश्वरी
ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह का आयोजन
राजसमंद। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, राजनगर केन्द्र द्वारा आयोजित ब्लॉक स्तरीय 11 वर्षीय छात्र-छात्रा प्राथमिक/उच्च प्राथमिक खेलकूद प्रतियोगिता 2026-27 के उद्घाटन समारोह में विधायक दीप्ति माहेश्वरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों से आए नन्हे खिलाड़ियों से उन्होंने परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दी।
विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि खेलकूद बच्चों के शारीरिक स्वास्थ्य के साथ उनके व्यक्तित्व निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। ऐसे आयोजन बाल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं।
उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। विद्यालय स्तर की प्रतियोगिताएँ इन प्रयासों को मजबूत आधार देती हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया।
इस अवसर पर नगर परिषद सभापति अनिता पालीवाल, पार्षदगण, शिक्षा विभाग के अधिकारीगण, विद्यालय परिवार, प्रबंधन समिति, शिक्षक, अभिभावक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने आयोजन के लिए विद्यालय परिवार एवं आयोजक समिति का आभार व्यक्त करते हुए सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें