'' जनविश्वास '' को विकास और जनसेवा से सार्थक करना सामूहिक दायित्व - विधायक माहेश्वरी

नवनिर्वाचित पार्षदों का सम्मान समारोह का आयोजन

'' जनविश्वास '' को विकास और जनसेवा से सार्थक करना सामूहिक दायित्व - विधायक माहेश्वरी

नवनिर्वाचित पार्षदों का सम्मान समारोह का आयोजन 

राजसमंद। श्री पुष्टिमार्गीय तृतीय पीठ प्रन्यास, श्री द्वारकाधीश मंदिर, कांकरोली की ओर से आयोजित नवनिर्वाचित पार्षदों के सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएँ एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि जनता ने जिस विश्वास और अपेक्षा के साथ जनप्रतिनिधियों को सेवा का अवसर दिया है, उस विश्वास को विकास और जनसेवा के माध्यम से सार्थक करना सभी का सामूहिक दायित्व है। राजसमंद के सर्वांगीण विकास के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा।

विधायक माहेश्वरी ने कहा कि राजसमंद की पहचान आस्था, संस्कृति और पर्यटन की समृद्ध परंपरा से जुड़ी है। श्री द्वारकाधीश मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। श्रद्धालुओं के सुगम एवं सुरक्षित आवागमन तथा क्षेत्र के व्यवस्थित विकास के लिए एलिवेटेड रोड जैसी महत्वपूर्ण परियोजना को सभी की सहभागिता, सहमति और सहयोग से आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि श्री द्वारकाधीश मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ाने तथा राजसमंद को धार्मिक एवं पर्यटन की दृष्टि से अधिक सुविधायुक्त और आकर्षक बनाने के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे। इससे क्षेत्र में पर्यटन, रोजगार और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

समारोह में पूज्य पीठाधीश्वर वागीश कुमार महाराजश्री एवं तृतीय गृह युवराज पूज्य वेदान्त कुमार महोदयश्री की गरिमामयी उपस्थिति में नवनिर्वाचित पार्षदों का सम्मान किया गया तथा उनके सफल कार्यकाल के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया। विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने आयोजन के लिए प्रन्यास का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नगर परिषद सभापति अनिता पालीवाल,  उपसभापति मोहन कुमावत, पार्षदगण, गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू

ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत सड़क नेटवर्क विकास की आधारशिला - विधायक माहेश्वरी