विधायक माहेश्वरी ने श्री रामसिंह चौहान के निधन पर व्यक्त की संवेदना

विधायक माहेश्वरी ने श्री रामसिंह चौहान के निधन पर व्यक्त की संवेदना

राजसमंद। चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के पूज्य पिताजी श्री राम सिंह जी चौहान के देवलोक गमन पर विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने ग्राम आक्या स्थित उनके आवास पर पहुँचकर शोकाकुल परिवारजनों से भेंट की। उन्होंने परिवार के सदस्यों से मिलकर इस दुःख की घड़ी में अपनी आत्मीय संवेदनाएँ व्यक्त की।

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि श्री रामसिंह जी चौहान का निधन परिवार एवं उनके परिचितों के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिजनों को यह कठिन दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

उन्होंने कहा कि जीवन में माता-पिता का स्थान सर्वोच्च होता है और उनका स्नेह एवं मार्गदर्शन सदैव परिवार के लिए प्रेरणास्रोत रहता है। श्री रामसिंह जी चौहान की स्मृतियाँ उनके परिजनों और शुभचिंतकों के बीच सदैव बनी रहेंगी।

इस अवसर पर विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दुःख की इस घड़ी में वे परिवार के साथ हैं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू

ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत सड़क नेटवर्क विकास की आधारशिला - विधायक माहेश्वरी