कुंवारिया की नीतू शर्मा को मिली पीएचडी की उपाधि

" डाईट शिक्षा संस्थान की उच्च प्राथमिक शिक्षा के विकास में भूमिका और चुनौतियों " विषय पर किया शोध

कुंवारिया की नीतू शर्मा को मिली पीएचडी की उपाधि

" डाईट शिक्षा संस्थान की उच्च प्राथमिक शिक्षा के विकास में भूमिका और चुनौतियों " विषय पर किया शोध
राजसमंद। जिले में कुंवारिया कस्बे के ब्रह्मपुरी निवासी शिक्षाविद् नीतू शर्मा को विशिष्ट विषय में उल्लेखनीय शोध करने पर माधव विश्वविद्यालय के द्वारा पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई।
जानकारी के अनुसार माधव विश्वविद्यालय की शोधार्थी नीतू शर्मा ने अपने शोध का विषय " डाईट शिक्षा संस्थान की उच्च प्राथमिक शिक्षा के विकास में भूमिका और चुनौतियों" पर शोध कार्य को सफलतापूर्वक पूर्ण किया। इन्होने अपना शोधकार्य डॉ सुजान कुमार पटेल एवं डॉ मुकेश शर्मा के निर्देशन में पूर्ण किया।

इस अवसर पर परीक्षक के रूप में प्रो. डॉ नितिन कुमार रावल, विश्वविद्यालय के शोध निदेशक डॉ.संजय कुमार दास, शिक्षा संकाय के डा शैफाली पटेल, डॉ प्रमोद आमेटा, डॉ लक्ष्मण प्रसाद, डॉ संतोष दूबे, मनीष खण्डेलवाल एवं शोधार्थी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू

ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत सड़क नेटवर्क विकास की आधारशिला - विधायक माहेश्वरी