ब्रिक्स सम्मेलन की सफलता भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा का प्रमाण - विधायक माहेश्वरी

ब्रिक्स सम्मेलन की सफलता भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा का प्रमाण - विधायक माहेश्वरी

राजसमंद। विधायक राजसमंद दीप्ति माहेश्वरी ने ब्रिक्स सम्मेलन की अपार सफलता को विश्व मंच पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठासम्मान और प्रभाव का द्योतक बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के शासनकाल में भारत आर्थिकतकनीकी और कूटनीतिक क्षेत्रों में प्रगति करते हुए एक बड़े वैश्विक शक्ति केंद्र के रूप में उभरा है। भारत की सक्रिय भूमिका से विकासशील देशों के हितों को नई मजबूती मिली है।

विधायक माहेश्वरी ने बताया कि भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स के प्रयासों को लचीलापननवाचारसहयोग और सतत विकास के चार प्रमुख स्तंभों पर केंद्रित किया गया है। इन प्राथमिकताओं का उद्देश्य वैश्विक चुनौतियों का सामूहिक समाधान तलाशनाआर्थिक विकास को गति देना और सदस्य देशों के बीच सहयोग मजबूत करना है।

उन्होंने कहा कि ब्रिक्स कनेक्ट के माध्यम से कौशल विकासरोजगारपरक क्षमताकार्यबल में महिलाओं की भागीदारीसामाजिक सुरक्षा और क्षमता निर्माण को बढ़ावा देने की पहल की गई है। इससे युवाओंमहिलाओं और कामगार वर्ग के लिए नए अवसर सृजित करने तथा समावेशी विकास को गति देने में सहायता मिलेगी।

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने बताया कि छोटे एवं मध्यम उद्यमों को ज्ञानवित्तीय संसाधनों और नए बाजारों से जोड़ने के लिए BRICS MSME Cooperation Portal जैसी पहल महत्वपूर्ण है। इससे उद्यमियों को व्यापार विस्तारनवाचार और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अवसर मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि सम्मेलन की सफलता भारत की सशक्त विदेश नीतिआर्थिक क्षमता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बढ़ते वैश्विक प्रभाव को रेखांकित करती है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू

ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत सड़क नेटवर्क विकास की आधारशिला - विधायक माहेश्वरी