अखिल भारतवर्षीय श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था की राजसमंद जिला कमान एडवोकेट योगेश श्रीमाली को

अखिल भारतवर्षीय श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था की राजसमंद जिला कमान एडवोकेट योगेश श्रीमाली को

राजसमंद। अखिल भारतवर्षीय श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था, पुष्कर की युवा इकाई की कार्यकारिणी वर्ष 2025-2028 के लिए घोषित की गई है। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र बोहरा व युवा अध्यक्ष आकाश ओझा के निर्देशानुसार विभिन्न जिलों में जिलाध्यक्ष एवं पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया है।

कार्यकारिणी में राजसमंद जिले के जिला अध्यक्ष पद पर एडवोकेट योगेश श्रीमाली को मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन से समाजबंधुओं में हर्ष का माहौल है। एडवोकेट योगेश श्रीमाली सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए समाज को संगठित करने तथा युवा वर्ग को समाजसेवा से जोड़ने का कार्य करेंगे।

संस्था द्वारा जारी सूची के अनुसार अन्य जिलों में भी पदाधिकारियों की नियुक्तियां की गई हैं। इनमें उदयपुर जिला अध्यक्ष शशिकांत त्रिवेदी, सचिव भूपेंद्र श्रीमाली एवं कोषाध्यक्ष शिशिर श्रीमाली, पाली जिला अध्यक्ष संदीप दवे, सचिव  अभिषेक व्यास एवं कोषाध्यक्ष प्रदीप त्रिवेदी, जालोर जिला अध्यक्ष जुगल दवे एवं सचिव कार्तिक दवे, तथा नागौर जिला अध्यक्ष शिवम व्यास शामिल हैं।

इसी प्रकार चित्तौड़गढ़-भीलवाड़ा जिला अध्यक्ष सावन श्रीमाली एवं सचिव वशिष्ठ अवस्थी तथा डूंगरपुर-बांसवाड़ा जिला अध्यक्ष सुनील दवे छींच एवं सचिव विनित श्रीमाली खड़गदा को मनोनीत किया गया है।

समाज के पदाधिकारियों एवं समाजबंधुओं ने राजसमंद जिला अध्यक्ष एडवोकेट योगेश श्रीमाली सहित सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी समाज की एकता, संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक उत्थान के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू

ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत सड़क नेटवर्क विकास की आधारशिला - विधायक माहेश्वरी