राष्ट्रसेवा और जनकल्याण को समर्पित प्रधानमंत्री मोदी की 25 वर्षों की सेवा यात्रा गौरवगाथा - विधायक माहेश्वरी

राष्ट्रसेवा और जनकल्याण को समर्पित प्रधानमंत्री मोदी की 25 वर्षों की सेवा यात्रा गौरवगाथा - विधायक माहेश्वरी

राजसमंद। विधायक राजसमंद दीप्ति माहेश्वरी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के गौरवपूर्ण अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए उनकी राष्ट्रनिष्ठा, जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता और विकासोन्मुख नेतृत्व की सराहना की।


विधायक माहेश्वरी ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत के प्रधानसेवक तक की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की 25 वर्षों की प्रेरणादायी यात्रा सुशासन, पारदर्शिता, दृढ़ संकल्प और राष्ट्रहित के प्रति अटूट समर्पण की अनुपम गौरवगाथा है। यह यात्रा जनविश्वास, कर्मनिष्ठा और राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर किए गए अथक प्रयासों का सशक्त प्रमाण है।


उन्होंने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में मोदी ने विकास और जनकल्याण के विविध क्षेत्रों में अभिनव पहल करते हुए प्रगति के नए प्रतिमान स्थापित किए। उनके नेतृत्व में विकास की ऐसी अवधारणा साकार हुई, जिसमें जनसुविधाओं का विस्तार, सुशासन की सुदृढ़ स्थापना और समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान को प्राथमिकता प्रदान की गई।


विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व एवं दूरदर्शी मार्गदर्शन में भारत ने बीते वर्षों में विकास, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, आधारभूत संरचना, अंतरिक्ष अनुसंधान और वैश्विक प्रतिष्ठा सहित अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ अर्जित की हैं। ‘विकास भी, विरासत भी; विज्ञान भी, संस्कृति भी’ के संकल्प के साथ भारत अपनी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को अक्षुण्ण रखते हुए आधुनिकता और नवाचार के नए आयाम स्थापित कर रहा है।


माहेश्वरी ने कहा कि प्रधानमंत्री की कार्यशैली राष्ट्र को आत्मनिर्भर, सशक्त और समृद्ध बनाने के संकल्प से प्रेरित है। उनकी जनकल्याणकारी नीतियों और विकासपरक दृष्टिकोण ने देशवासियों में नए आत्मविश्वास का संचार किया है तथा भारत को वैश्विक पटल पर नई पहचान और प्रतिष्ठा प्रदान की है।


विधायक माहेश्वरी ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने के संकल्प की दिशा में निरंतर अग्रसर रहेगा तथा राष्ट्रसेवा, सुशासन और जनकल्याण की यह प्रेरणादायी यात्रा आने वाली पीढ़ियों के लिए कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और राष्ट्रप्रेम का मार्ग प्रशस्त करती रहेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू

ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत सड़क नेटवर्क विकास की आधारशिला - विधायक माहेश्वरी