सेवा, जनभागीदारी और राष्ट्रनिर्माण का संदेश लेकर आगे बढ़ रही बाइक यात्रा - विधायक माहेश्वरी

वडनगर से वाराणसी तक निकाली जा रही सेवा संकल्प बाइक यात्रा के केलवा आगमन पर यात्रियों का किया आत्मीय अभिनंदन

सेवा, जनभागीदारी और राष्ट्रनिर्माण का संदेश लेकर आगे बढ़ रही बाइक यात्रा - विधायक माहेश्वरी

वडनगर से वाराणसी तक निकाली जा रही सेवा संकल्प बाइक यात्रा के केलवा आगमन पर यात्रियों का किया आत्मीय अभिनंदन

राजसमंद । विधायक राजसमंद दीप्ति माहेश्वरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के 25 वर्षों की यात्रा के उपलक्ष्य में ‘जनसेवा से राष्ट्रसेवा’ के संकल्प के साथ वडनगर से वाराणसी तक निकाली जा रही सेवा संकल्प बाइक यात्रा के केलवा आगमन पर यात्रियों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने यात्रियों तथा यात्रा व्यवस्था में जुटे कार्यकर्ताओं से संवाद कर अभियान की जानकारी ली और सेवा एवं समर्पण की भावना से आगे बढ़ रहे यात्रियों का उत्साहवर्धन करते हुए शुभकामनाएं दी।

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि यह यात्रा सेवा, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है। ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प को साकार करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

इस अवसर पर नवल श्याम गोशाला में आयोजित गौ सेवा एवं अभिनंदन कार्यक्रम में विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने गौ सेवा की और गोशाला की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने गौवंश संरक्षण एवं सेवा के लिए समर्पित गोसेवकों से संवाद कर उनके प्रयासों की जानकारी ली तथा उन्हें बधाई दी।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक, मातृशक्ति एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विधायक ने सेवा, समर्पण और जनभागीदारी की भावना के साथ विकसित, आत्मनिर्भर एवं सशक्त भारत के निर्माण में योगदान का आह्वान किया।

संगठन की मजबूती और बूथ स्तर तक सक्रियता पर प्रदेश अध्यक्ष ने दिया मार्गदर्शन

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने भाजपा जिला कार्यालय में संगठन संवाद बैठक के लिए पधारे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने और जनसेवा के कार्यों को गति देने की नई ऊर्जा मिलेगी।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने संगठन को अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा आगामी संगठनात्मक कार्ययोजनाओं को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने को लेकर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनहित के विषयों को प्राथमिकता देते हुए जनता के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने पर जोर दिया।

बैठक में आगामी पंचायती राज चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों, कार्यकर्ताओं की भूमिका, प्रभावी जनसंपर्क तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने सहित विभिन्न विषयों पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ। विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि मजबूत संगठन और सक्रिय कार्यकर्ता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के समर्पण और संगठन की मजबूत कार्यप्रणाली के साथ आगामी पंचायती राज चुनाव के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि सुशासन, विकास और जनसेवा के आधार पर जनता का विश्वास और आशीर्वाद भाजपा को मिलेगा तथा विकास की गति और मजबूत होगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू

ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत सड़क नेटवर्क विकास की आधारशिला - विधायक माहेश्वरी