ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और विकास कार्यों को गति देना सरकार की प्राथमिकता- विधायक माहेश्वरी
भाटोली में सामुदायिक भवन का विधायक माहेश्वरी ने किया लोकार्पण
ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और विकास कार्यों को गति देना सरकार की प्राथमिकता- विधायक माहेश्वरी
भाटोली में सामुदायिक भवन का विधायक माहेश्वरी ने किया लोकार्पण
राजसमंद। ग्राम पंचायत भाटोली की भील बस्ती में विधायक एवं मगरा विकास योजना के अंतर्गत स्वीकृत 10 लाख रुपयों की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और विकास कार्यों को गति देना सरकार की प्राथमिकता है। नवनिर्मित भवन ग्राम वासियों के सामाजिक, सामुदायिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए उपयोगी एवं सुविधाजनक होगा।
विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने ग्रामवासियों से आत्मीय संवाद कर क्षेत्र के विकास एवं स्थानीय आवश्यकताओं से जुड़े विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के सहयोग से गांवों में विकास कार्यों को नई गति दी जा सकती है। उन्होंने ग्रामवासियों के स्नेह, विश्वास एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए भाटोली के समस्त ग्राम वासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।
उन्होंने बताया कि प्रदेश की भाजपा सरकार ‘समृद्ध गांव, विकसित राजस्थान’ की अवधारणा के अनुरूप ग्रामीण विकास और जनकल्याण को गति दे रही है। आगामी तीन वर्षों में ग्रामीण विकास कार्यों पर 500 अरब रुपए खर्च किए जाएंगे। प्रत्येक ग्राम पंचायत में खेल मैदान विकसित करने, अटल ज्ञान केंद्रों में ई-लाइब्रेरी की सुविधा उपलब्ध कराने तथा ग्रामीण विद्यालयों के सुदृढ़ीकरण के लिए 120 अरब रुपए का प्रावधान किया गया है। कार्यक्रम में पंचायत समिति के जनप्रतिनिधि, मंडल पदाधिकारी, ग्रामवासी, मातृशक्ति एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें