जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग था, है और सदैव रहेगा - सांसद महिमा कुमारी मेवाड़

संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को भारत का दोटूक जवाब

जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग था, है और सदैव रहेगा - सांसद महिमा कुमारी मेवाड़

संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को भारत का दोटूक जवाब

UN में भारत की बुलंद आवाज बनीं सांसद महिमा कुमारी मेवाड़, पाकिस्तान को दिया करारा जवाब
राजसमंद। लोकसभा क्षेत्र राजसमंद की सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की चौथी समिति में उपनिवेशवाद उन्मूलन (Decolonization) के एजेंडे पर पाकिस्तान के प्रतिनिधि द्वारा दिए गए वक्तव्य के जवाब में भारत की ओर से Right of Reply प्रस्तुत करते हुए पाकिस्तान को कड़ा और स्पष्ट संदेश दिया।


सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने कहा कि यह अत्यंत खेदजनक है कि पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच का दुरुपयोग कर भारत के केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के संबंध में झूठ और भ्रामक तथ्यों का प्रचार कर रहा है।


उन्होंने पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले क्षेत्रों में जारी गंभीर मानवाधिकार उल्लंघनों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पाकिस्तान को वहां के लोगों के अधिकारों, स्वतंत्रता और सम्मान का हनन तत्काल बंद करना चाहिए। इन क्षेत्रों की जनता सैन्य कब्जे, दमन, बर्बरता और संसाधनों के अवैध दोहन के विरुद्ध अपनी आवाज उठा रही है।


सांसद ने कहा कि हाल के महीनों में पाकिस्तान की सशस्त्र सेनाओं और उनके सहयोगियों द्वारा अपने बुनियादी अधिकारों, स्वतंत्रता और आवश्यक सुविधाओं की मांग कर रहे निर्दोष नागरिकों की हत्याएं किए जाने की घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं। अंतरराष्ट्रीय समुदाय को ऐसे मानवाधिकार उल्लंघनों पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।


उन्होंने पाकिस्तान के लोकतांत्रिक इतिहास और शासन व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि सैन्य तानाशाही, चुनावी प्रक्रियाओं की विश्वसनीयता पर सवाल, लोकप्रिय निर्वाचित नेताओं को कैद में रखना, धार्मिक कट्टरपंथ और राज्य नीति के रूप में आतंकवाद को बढ़ावा देने का रिकॉर्ड रखने वाले पाकिस्तान को संयुक्त राष्ट्र जैसे मंच पर उपदेश देने से पहले अपने आचरण पर आत्ममंथन करना चाहिए।

सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग है तथा सदैव रहेगा। भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता पर किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं है।उन्होंने दोहराया कि भारत अंतरराष्ट्रीय मंचों पर तथ्यों और दृढ़ता के साथ अपना पक्ष रखता रहेगा तथा आतंकवाद, दमन और मानवाधिकारों के उल्लंघन के विरुद्ध अपनी आवाज बुलंद करता रहेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू

ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत सड़क नेटवर्क विकास की आधारशिला - विधायक माहेश्वरी