सेवा सेतु अभियान के माध्यम से आमजन को मिल रही राहत - विधायक माहेश्वरी
सेवा सेतु अभियान-2026: नगर परिषद राजसमंद में आयोजित शिविर में लाभार्थियों को वितरित किए स्टेट ग्रांट के पट्टे
सेवा सेतु अभियान के माध्यम से आमजन को मिल रही राहत - विधायक माहेश्वरी
सेवा सेतु अभियान-2026: नगर परिषद राजसमंद में आयोजित शिविर में लाभार्थियों को वितरित किए स्टेट ग्रांट के पट्टे
राजसमंद। राज्य सरकार द्वारा संचालित सेवा सेतु अभियान-2026 के अंतर्गत मंगलवार को नगर परिषद राजसमंद में आयोजित कार्यक्रम में विधायक दीप्ति माहेश्वरी एवं नगर परिषद सभापति अनीता पालीवाल द्वारा लाभार्थियों को स्टेट ग्रांट के पट्टों का वितरण किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में विभिन्न लाभार्थियों को पट्टे प्रदान कर लाभान्वित किया गया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी का नगर परिषद सभापति अनीता पालीवाल एवं आयुक्त विजयेश मंत्री द्वारा स्वागत किया गया। वहीं कार्यक्रम में उपस्थित समस्त पार्षदों का स्वागत अधिशासी अभियंता दिनेश पंचोली द्वारा किया गया।
इस अवसर पर विधायक माहेश्वरी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सेवा सेतु अभियान के माध्यम से प्रदेशभर में जनसेवा एवं जनकल्याण के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान एवं उन्हें राहत प्रदान करने के उद्देश्य से निरंतर कार्य कर रही है।
विधायक ने कहा कि सेवा सेतु अभियान के माध्यम से विभिन्न विभागों की सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाया जा रहा है। इससे नागरिकों को अपने कार्यों के निस्तारण में सुविधा मिल रही है तथा पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे और आमजन को अपने कार्यों के लिए अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
नगर परिषद सभापति अनीता पालीवाल ने भी सेवा सेतु अभियान के तहत आमजन को अधिकाधिक लाभान्वित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि नगर परिषद द्वारा अभियान के अंतर्गत नागरिकों की समस्याओं के समाधान एवं पात्र लाभार्थियों को नियमानुसार लाभ प्रदान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में नगर परिषद के पार्षदगण, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन गणेश पालीवाल द्वारा किया गया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें