कुरज में उप मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में की जनसभा
दीया कुमारी ने महासतियों की मादडी में भाजपा कार्यालय का किया उदघाटन
कुरज में उप मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में की जनसभा
दीया कुमारी ने महासतियों की मादडी में भाजपा कार्यालय का किया उदघाटन
राजसमंद। प्रदेश की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने रविवार की देर शाम को राजसमंद विधानसभा क्षेत्र के कुरज में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के सुशासन में कडी कडी से जोडने का आहवान किया। इस दौरान उन्होंने आगामी पंचायत राज के चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मत व समर्थन देने का आहवान किया।कार्यक्रम में राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी, कुभलगढ़ विधायक सुरेंन्द्र सिंह राठौड़, जिला चुनाव प्रभारी सुशील कटारा, जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष छितर जाट, जिला परिषद प्रत्याशी नरहरिदेव सिंह राठोड़, पंचायत समिति प्रत्याशी मुरली मनोहर खटीक, माधव लाल अहीर, गणपत लाल जाट, महेन्द्र सिंह, भाजपा महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्षा राधारानी राजोरा, लीला लाहोटी, गुंजन राजोरा, बिना बोरहा, कांता राजोरा, राधा लाहोटी, लक्ष्मी सोनी, रामकन्या बहेड़िया, रेखा शर्मा, सपना शर्मा, हंसा कंवर, नानी बाई आदि काफी सख्या में भाजपा जिला पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के नागरिक उपस्थित रहे।
महासतियों की मादडी में भाजपा कार्यालय का किया उदघाटन
प्रदेश की उपमुख्यमंत्री व राजसमंद विधायक ने रविवार की शाम को महासतियों की मादडी चौराहा पर पंचायत समिति सदस्य के प्रत्याशी देवी लाल गुर्जर व जिला परिषद प्रत्याशी सफलता गुर्जर के पक्ष में आमजन से चर्चा की गई तथा मादडी चौराहा पर भाजपा कार्यालय का उदघाटन किया गया। इस अवसर पर काफी सख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें