विकसित भारत की प्रगति से विचलित शक्तियों के प्रति सजग रहे देशवासी - विधायक माहेश्वरी

विकसित भारत की प्रगति से विचलित शक्तियों के प्रति सजग रहे देशवासी - विधायक माहेश्वरी

राजसमंद। विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने पीपली अहिरान, गाडरियावास (कुरज), जीतावास, सोनियाणा , गिलुण्ड और खड़बामणिया सहित विभिन्न क्षेत्रों का परिभ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं अपेक्षाओं को जाना। विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने शोक संतप्त परिवारों के निवास पर पहुँचकर दुःख की इस घड़ी में सांत्वना व्यक्त की और दिवंगत आत्माओं की शांति तथा परिजनों को संबल मिलने की कामना की।

क्षेत्रवासियों से चर्चा करते हुए विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि विजयादशमी के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत के निर्माण और सर्वजन कल्याण की राह में बाधा बनने वाले अंतरराष्ट्रीय षड्यंत्रों के प्रति देशवासियों को सचेत किया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत तीव्र गति और दृढ़ संकल्प के साथ प्रगति करते हुए विश्व में प्रभावी स्थान बना रहा है, जो कुछ शक्तियों को स्वीकार नहीं हो रहा। ये शक्तियाँ देश के भीतर भी सक्रिय हैं और बाहर भी, और उनके बीच तालमेल स्पष्ट दिखाई देता है।

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि प्रधानमंत्री के संदेश के अनुसार ये शक्तियाँ तीन आधारों पर भारत को अस्थिर करने का प्रयास कर रही हैं: सत्ता में आने पर लूट, समाज में फूट तथा भारतीय संस्कृति एवं धर्म के प्रति घृणा। उन्होंने कहा कि “सनातन धर्म के उन्मूलन” जैसे विषयों पर सम्मेलन और वैश्विक स्तर पर हिंदुत्व को लेकर चलाए जा रहे अभियान इसी मानसिकता के उदाहरण हैं। साथ ही देश की संस्थाओं के विषय में भ्रामक प्रचार भी किया जा रहा है।

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे देश के सामने मौजूद चुनौतियों को गहराई से समझें और इन शक्तियों की वास्तविकता को पहचानें। देश के जन-जन का विश्वास और शुभकामनाएँ विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के साथ हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू

ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत सड़क नेटवर्क विकास की आधारशिला - विधायक माहेश्वरी