भाजपा का संकल्प ''विकसित ग्राम, समृद्ध राजस्थान'' ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति - दीप्ति माहेश्वरी

भाजपा का संकल्प ''विकसित ग्राम, समृद्ध राजस्थान'' ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति - दीप्ति माहेश्वरी

राजसमंद। भारतीय जनता पार्टी विकसित ग्राम, समृद्ध राजस्थान के संकल्प के लिए प्रतिबद्ध है। विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने जिला परिषद एवं पंचायत समिति चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों कर्णवीर सिंह राठौड़, चंद्रशेखर बागोरा और सीमा भील के समर्थन में पुठोल, धर्मेटा, पीपलांत्री, उमठी, मोरवड़, कडेचो का गुड़ा तथा भूडान में जनसभाओं एवं कार्यकर्ता बैठकों को संबोधित किया।

जनसभाओं में विधायक माहेश्वरी ने कहा कि बीते तीन वर्षों में भाजपा सरकार ने प्रदेश को कुशासन और भ्रष्टाचार की छाया से बाहर निकालने का प्रयास किया है। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार ने गांवों के सर्वांगीण विकास और हर परिवार के सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर कार्य किए हैं। कांग्रेस शासन के पांच वर्षों की तुलना में भाजपा सरकार ने मात्र तीन वर्षों में ही बहुत अधिक काम कर दिखाया है।

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने बताया कि ग्राम विकास संकल्प पत्र के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास का रोडमैप प्रस्तुत किया गया है। इसके तहत आगामी पांच वर्षों में प्रत्येक ग्राम पंचायत में औसतन पांच करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए जाएंगे। बड़ी आबादी वाले गांवों में सार्वजनिक पार्क, ओपन जिम और फूड कोर्ट बनेंगे तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कच्चे मकानों में रहने वाले परिवारों को पक्के मकान दिए जाएंगे। जल स्वावलंबन अभियान को पुनः शुरू कर 20,000 गांवों में जल-संचयन संरचनाएं विकसित करने और 25 लाख स्वामित्व कार्ड/पट्टे वितरित करने का भी संकल्प है। कृषि एवं ग्रामीण उद्योगों के माध्यम से ग्राम वासियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी भाजपा ठोस कार्य कर रही है।

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि ग्रामीण निकायों में भाजपा की जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित, सुरक्षित और समृद्ध भारत के लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान देगी। उन्होंने मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू

ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत सड़क नेटवर्क विकास की आधारशिला - विधायक माहेश्वरी