जन-विश्वास और विकास के संकल्प के साथ सशक्त एवं समृद्ध राजस्थान का निर्माण हमारा ध्येय - विधायक माहेश्वरी
जनसभाओं एवं कार्यकर्ता बैठकों को किया संबोधित
जन-विश्वास और विकास के संकल्प के साथ सशक्त एवं समृद्ध राजस्थान का निर्माण हमारा ध्येय - विधायक माहेश्वरी
जनसभाओं एवं कार्यकर्ता बैठकों को किया संबोधित
राजसमंद। विधायक राजसमंद दीप्ति किरण माहेश्वरी ने नाकली, भावा, वणाई, आकोदिया का खेड़ा, जोधपुरा, खातीखेड़ा, फियावड़ी, बिनोल, घाटी, कुंवारिया, लालपुर और पीपली आचार्यान में आयोजित जनसभाओं एवं कार्यकर्ता बैठकों को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी सोसर देवी, सफलता गुर्जर, नीलम कंवर, दीपिका भील, भगवत सिंह चारण, कविता यादव, जवाहर लाल चौधरी, प्रकाश सालवी, किरण गुर्जर एवं देवी लाल गुर्जर के समर्थन में मतदाताओं से सहयोग की अपील की।
सभाओं को संबोधित करते हुए विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि जन-विश्वास, पारदर्शिता और तीव्र विकास के साथ 'सशक्त और समृद्ध राजस्थान' का निर्माण भाजपा सरकार का अटल ध्येय है। उन्होंने बताया कि प्रदेशवासियों से किए गए वादों को तेजी से पूरा करते हुए सरकार ने संकल्प पत्र के 78 प्रतिशत कार्य मात्र दो वर्ष नौ माह में पूर्ण कर लिए हैं।
किसान सम्मान निधि का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह किसानों के जीवन में सम्मान और सुरक्षा लाने वाली ऐतिहासिक योजना है। इसके अंतर्गत केंद्र सरकार की ओर से प्रतिवर्ष 6,000 रुपये तथा प्रदेश सरकार की ओर से प्रतिवर्ष 3,000 रुपये की सहायता दी जा रही है।
विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने बताया कि प्रदेश सरकार शीघ्र ही अपनी सहायता राशि बढ़ाकर 6,000 रुपये प्रतिवर्ष करेगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान में विकास और सुशासन का क्रम निरंतर बनाए रखने के लिए ग्रामीण निकायों में भारतीय जनता पार्टी की विजय आवश्यक है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क को और सुदृढ़ करने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक ग्रामवासी तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें