संयुक्त राष्ट्र संघ बैठक के बाद प्रथम बार राजसमंद पहुंची सांसद मेवाड़ का किया स्वागत

राणाप्रताप नगर - सरदारगढ़ रेल सेवा की संभावित समय सारणी में परिवर्तन की मांग

संयुक्त राष्ट्र संघ बैठक के बाद प्रथम बार राजसमंद पहुंची सांसद मेवाड़ का किया स्वागत

राणाप्रताप नगर - सरदारगढ़ रेल सेवा की संभावित समय सारणी में परिवर्तन की मांग

राजसमंद। विश्व की संसद माने जाने वाली संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा (UNGA) जैसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत के संसदीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल हो कर राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ द्वारा भारत के अभिन्न अंग कश्मीर के मुद्दे पर भारत का मजबूत पक्ष रख कर कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बताया। सांसद ने विश्व के कई देशों के प्रतिनिधियों के सामने राजसमंद और मेवाड़ का गौरव बढ़ाया है। महासभा में शामिल होने के बाद राजसमंद लौटी सांसद का आई.टी के पूर्व जिला संयोजक गिरिराज काबरा के नेतृत्व में युवाओं ने अभिनंदन किया।

इस दौरान सांसद ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने भारत के प्रतिनिधि मंडल में उन्हें शामिल कर संयुक्त राष्ट्र संघ में बात रखने का अवसर देकर पूरे राजसमंद संसदीय क्षेत्र का सम्मान बढ़ाया है ।

राणा प्रताप नगर सरदारगढ़ रेल सेवा की संभावित समय सारणी में परिवर्तन की मांग

इस अवसर पर युवा सामाजिक कार्यकर्ता गिरिराज काबरा ने राणा प्रताप नगर से सरदारगढ़ के मध्य प्रारंभ होने वाली रेल सेवा की संभावित समय सारणी में परिवर्तन कर मावली पहुंचने के समय को मेवाड़ एक्सप्रेस से कनेक्ट करने की मांग की ताकि आम जनता को दिल्ली मार्ग पर पहले की तरह कनेक्टिंग रेल सुविधा मिल सके। इस पर सांसद ने सकारात्मक आश्वासन दिया।

इस दौरान युवा प्रतिनिधि मंडल में युवा सामाजिक कार्यकर्ता गिरिराज काबरा, रामप्रकाश सोमानी, निर्मल ओस्तवाल, विनोद प्रजापत, कपिल काबरा, किशन प्रजापत, विषाग सेन सहित कई युवा उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू

ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत सड़क नेटवर्क विकास की आधारशिला - विधायक माहेश्वरी