संदेश

अक्टूबर, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भाजपा सदस्यता अभियान के तहत भगवानपुरा के कुमावत ने बनाए 1894 सदस्य

चित्र
  आमेट मंडल अध्यक्ष ने कुमावत को दिलवाई सक्रिय सदस्यता  भाजपा सदस्यता अभियान के तहत भगवानपुरा के कुमावत ने बनाए 1894 सदस्य  आमेट मंडल अध्यक्ष ने कुमावत को दिलवाई सक्रिय सदस्यता  राजसमंद। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे भाजपा सक्रिय सदस्यता अभियान के तहत कुंभलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के आमेट ग्रामीण मंडल के भगवानपुरा निवासी चुन्नीलाल कुमावत ने स्वयं की आईडी से 1894 भाजपा के सदस्य बनाएं। संगठन के लिए श्रेष्ठ कार्य करने पर भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नारायण लाल गुर्जर ने भगवानपुर निवासी चुन्नीलाल कुमावत को भाजपा की सक्रिय सदस्यता प्रदान कराई गई। भाजपा आमेट ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नारायण लाल गुर्जर ने बताया कि भाजपा की ओर से चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ के दिशा निर्देशन कुंभलगढ़ विधानसभा क्षैत्र में भगवानपुर निवासी चुन्नीलाल कुमावत जो कि किसान मोर्चा के जिला मंत्री का दायित्व निर्वहन करते हुए संगठन को सशक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में स्वंय की आईडी से  1894 भाजपा सदस्य बना कर रिकॉर्ड कायम किया है।   भ...

विधायक माहेश्वरी ने बच्चों के साथ मनाया दीपावली का उत्सव

चित्र
  विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने बच्चों के साथ मनाया दीपावली का उत्सव विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने बच्चों के साथ मनाया दीपावली का उत्सव राजसमंद ।      विधायक राजसमंद  दीप्ति माहेश्वरी ने आज दीपावली के शुभ अवसर पर अपने कार्यालय में नन्हे - मुन्ने बच्चों और कार्यकर्ताओं के संग आतिशबाजी कर दीपोत्सव का उत्सव मनाया। इस विशेष अवसर पर उन्होंने सभी को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने बच्चों के साथ मिलकर दीप प्रज्वलित किए और पांच दिवसीय इस पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी के लिए सुख ,  समृद्धि ,  और खुशहाली की कामना करते हुए कहा , " दीपोत्सव का यह पर्व सभी के जीवन में नव उत्साह लेकर आए और माँ महालक्ष्मी जी की कृपा सदैव बनी रहे। " कार्यक्रम में शामिल सभी कार्यकर्ताओं और बच्चों ने भी उत्साह के साथ भाग लिया और इस पर्व की खुशियों का आनंद लिया। विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा , " आतिशबाजी के दौरान हमें विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। बच्चों की सुरक्षा सबसे अहम है ,  इसलिए सभी माता - पिता और कार्यकर्ताओं से अ...

उत्कृष्ट कार्य सेवा पर गुर्जर को संभाग स्तरीय कार्यक्रम में किया सम्मानित

चित्र
कुंवारिया आयुर्वेद औषधालय के कंपाउंडर के पद पर है कार्यरत   उत्कृष्ट कार्य सेवा पर गुर्जर को संभाग स्तरीय कार्यक्रम में किया सम्मानित कुंवारिया आयुर्वेद औषधालय के कंपाउंडर के पद पर है कार्यरत राजसमंद । कुंवारिया कस्बे के राजकीय आयुर्वेद औषधालय कुंवारिया में कंपाउंडर के पद पर सेवारत बनवारी सिंह गुर्जर को संभाग स्तरीय धन्वंतरि जयंती समारोह में उत्कृष्ट कार्य सेवा के लिए सम्मानित किया गया।  आयुर्वेद औषधालय प्रभारी डॉ. कंचन गर्वा ने बताया कि उदयपुर में आयोजित नवम आयुर्वेद दिवस संभाग स्तरीय धन्वंतरि जयंती समारोह में आयुर्वेद विभाग उदयपुर संभाग के अतिरिक्त निदेशक वेद्य कृपासंत के द्वारा कुंवारिया आयुर्वेद औषधालय में कंपाउंडर के पद पर सेवारत बनवारी सिंह गुर्जर को आयुर्वेद के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य सेवा के लिए सम्मानित किया गया।

एक दिन के लिए शिवराम बुनकर रहे कुंवारिया नायब तहसीलदार

चित्र
  सीताराम खटीक ने कुंवारिया नायब तहसीलदार का पदभार ग्रहण किया एक दिन के लिए शिवराम बुनकर रहे कुंवारिया नायब तहसीलदार सीताराम खटीक ने कुंवारिया नायब तहसीलदार का पदभार ग्रहण किया कुंवारिया में 8 माह से तहसीलदार का पद रिक्त राजसमंद ।  कुंवारिया  कस्बे के तहसील परिसर में मंगलवार को चारभुजा से नायब तहसीलदार के पद से स्थानांतरित हो कर आए सीताराम खटीक ने कुंवारिया नायब तहसीलदार का पदभार ग्रहण किया। उल्लेखनीय है की इसी पद पर बांसवाड़ा से स्थानांतरित होकर आए शिवराम बुनकर ने सोमवार को  पदभार   ग्रहण किया था तथा मंगलवार को कुंवारिया से धमोतर जिला प्रतापगढ़ के लिए स्थानांतरण हो गया। इससे पूर्व कुंवारिया नायब तहसीलदार ललित कुमार यादव का कुंवारिया से फलासिया उदयपुर के लिए स्थानांतरण हुआ उनकी जगह शिवराम बुनकर को लगाया गया उन्हें भी एक दिन कार्य करने का अवसर मिला की राजसमंद जिले के चारभुजा तहसील से नायब तहसीलदार सीताराम खटीक का कुंवारिया तहसील में नायब तहसीलदार के पद के लिए स्थानांतरण हुआ।                         ...

राजसमंद झील की नौ चौकी पाल पर भव्य झील पूजन का आयोजन

चित्र
  इक्कीस हजार दीपों से जगमगाई  राजसमंद  झील राजसमंद झील  की   नौ चौकी पाल पर भव्य झील पूजन का आयोजन  इक्कीस हजार दीपों से जगमगाई  राजसमंद  झील भव्य झील आरती को देखने उमड़ा नगरवासियों का सैलाब राजसमंद,। सोमवार शाम को राजसमंद झील स्थित नौ चौकी पाल पर भव्य झील पूजन और महाआरती का आयोजन पूरे उल्लास और भक्तिभाव से संपन्न हुआ।  शाम 6 बजे से 8:30 बजे तक चले इस कार्यक्रम में नौ चौकी पाल को 21,000 दीपों से रोशन किया गया, जो देखने में अद्भुत और मंत्रमुग्ध कर देने वाला दृश्य था।  परिसर को रंग-बिरंगी लाइटिंग से सजाया गया था, जिसने कार्यक्रम को और भी विशेष बना दिया। कार्यक्रम में सहभागी बनने जिले के कई हिस्सों से लोग पहुंचे और इस आकर्षक पल के साक्षी बने। कार्यक्रम में राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड, राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी, नगर सभापति अशोक टांक, जिला कलक्टर बालमुकुंद असावा, जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी, एडीएम नरेश बुनकर, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बृजमोहन बैरवा, एसडीओ बृजेश गुप्ता आदि कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी  पहुंचे। पू...

खटीक समाज का सामूहिक विवाह व प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 17 नवबंर को

चित्र
  खटीक समाज की भाणा में बेठक का आयोजन खटीक समाज का सामूहिक विवाह व प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 17 नवबंर को खटीक समाज की भाणा में बेठक का आयोजन  राजसमंद ।  कुंवारिया समीपवर्ती भाणा गांव में श्री खटीक समाज राजसमंद की सामूहिक विवाह कार्यकारिणी एवं समस्त पंचों की ओर से खटीक समाज की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समाजजन को तन, मन और धन से सहयोग करते हुए सामूहिक विवाह में आने का निमंत्रण दिया।  समाज के रमेश चंदेल ने 17 नवंबर को सामूहिक विवाह सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह कुंवारिया मेला ग्राउंड पर होने की जानकारी दी। ईश्वर पहाडिय़ा ने सम्मेलन में सभी को तन मन और धन से सहयोग करते हुए सामुहिक विवाह व प्रतिभा सम्मान समारोह को यादागार आयोजन बनाने में सहयोग करने का आह्वान किया।  समाज के शंकरलाल ने कहा कि ये सामुहिक विवाह समाज में एकता और आपसी भाईचारा को बढ़ाने, कम लागत में शादियां करवाना है। प्रकाश खटीक ने समाज की प्रतिभा सम्मान समारोह में कक्षा दसवीं और बाहरवीं में 80 प्रतिशत, राजकीय सेवा में नियुक्ति, राज्य व राष्ट्रीय खेलों में प्रतिभागिता आदि को सम्मानित कि...

मंदिर के प्रस्तावित धार्मिक अनुष्ठान के आयोजन को लेकर देव स्थानो पर दिया भावपूर्ण निमंत्रण

चित्र
जुणदा-खेड़ी के चावंडा माताजी के मंदिर परिसर में 28 नवबंर  से 7 दिसबंर तक होगा भव्यं आयोजन   मंदिर के प्रस्तावित धार्मिक अनुष्ठान के आयोजन को लेकर देव स्थानो पर दिया भावपूर्ण निमंत्रण जुणदा-खेड़ी के चावंडा माताजी के मंदिर परिसर में 28 नवबंर  से 7 दिसबंर तक होगा भव्यं आयोजन राजसमंद । कुंवारिया समीपवर्ती जुणदा खेड़ी गांव के श्री चावंडा माताजी के नवनिर्मित मंदिर में 28  नवंबर से प्रस्तावित धार्मिक अनुष्ठान के आयोजन को लेकर आयोजन से जुड़े हुए कार्यकर्ताओं ने सोमवार को क्षैत्र विभिन्न धार्मिक स्थलो पर पहुच कर कार्यक्रम में सम्मलित होने के लिए देवी, देवताओं को भावपूर्ण न्योता आमंत्रण दिया गया। आयोजन से जुडे हुए कार्यकर्ताओं ने बताया कि जुणदाखेड़ी के अति प्राचीन श्री चावंडा माताजी के नवनिर्मित मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा, कलश प्रतिष्ठा, ध्वज दण्ड स्थापना, शतचंडी पाठ एवं नवकुंडीय यज्ञ का आयोजन 28 नवबंर  से 7 दिसबंर तक आयोजित होगा। आयोजित धार्मिक अनुष्ठान समस्त ग्राम पंचायत वासियों के सहयोग के द्वारा संत अवधेशानंद जी महाराज सूरजकुंड वाले एवं...

कागजी कार्यवाही नहीं, धरातल पर काम होना चाहिए - सांसद महिमा कुमारी मेवाड़

चित्र
  चिकित्सा, पेयजल, सडक़ सहित अनेक मुद्दों पर अधिकारियों को दिए निर्देश कागजी कार्यवाही नहीं, धरातल पर काम होना चाहिए - सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ जिला कलेक्ट्रेट में हुई जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक  चिकित्सा, पेयजल, सडक़ सहित अनेक मुद्दों पर अधिकारियों को दिए निर्देश राजसमंद। सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ की अध्यक्षता में सोमवार को दिशा समिति की बैठक जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित की गई। जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की अध्यक्षता करते हुए राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने भीम और अन्य क्षेत्रों में आ रही पेयजल की समस्या पर कड़ा रुख अपनाते हुए अधिकारियों से कहा कि पेयजल की समस्या से जहां पर भी आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है वहां तुरंत समाधान करवाएं। आम जन की समस्या को अपनी स्वयं की व्यक्तिगत समस्या समझ कर समाधान के विकल्प तैयार करें।  सांसद ने चिकित्सा व्यवस्था व चिकित्सालयों में गंदगी की समस्या पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए समुचित प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चिकित्सालय में आने वाली रोगियों को उचित परामर्श देकर संबंधित चि...

महिलाओं का जीवन सुगम बनाना भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिकता : विधायक माहेश्वरी

चित्र
   विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने राजसमंद में घर - घर पाइप से रसोई गैस आपूर्ति का किया शुभारंभ महिलाओं का जीवन सुगम बनाना भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिकता  :  विधायक माहेश्वरी    विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने राजसमंद में घर - घर पाइप से रसोई गैस आपूर्ति का किया शुभारंभ राजसमंद  –  राजसमंद में विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड द्वारा घर - घर पाइप से रसोई गैस आपूर्ति सेवा का शुभारंभ किया। इस नई सुविधा के माध्यम से अब महिलाओं को रसोई गैस सिलेंडर की परेशानी से मुक्ति मिलेगी ,  जिससे उनके जीवन में सहजता और सुरक्षा बढ़ेगी। विधायक माहेश्वरी ने इस अवसर पर कहा , " प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार महिलाओं के जीवन को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। घर - घर पाइप से रसोई गैस की आपूर्ति न केवल सुविधाजनक है ,  बल्कि अधिक सुरक्षित भी है। यह व्यवस्था महिलाओं के लिए घर के कामकाज को आसान बनाती है और समय की बचत भी करती है। " उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिकता में महिलाओं का सशक्तिकरण और उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिए स...

विधायक दीप्ति माहेश्वरी की उपस्थिति में श्रीराम प्रसाद पालीवाल ने पूरा किया 15 वर्षों का संकल्प

चित्र
  " राम मंदिर का निर्माण करोड़ों देशवासियों के संकल्प ,  त्याग और संघर्ष का प्रतीक  " विधायक दीप्ति माहेश्वरी की उपस्थिति में  श्रीराम  प्रसाद पालीवाल ने पूरा किया  15  वर्षों का संकल्प " राम मंदिर का निर्माण करोड़ों देशवासियों के संकल्प ,  त्याग और संघर्ष का प्रतीक  " राजसमंद  –   विधायक दीप्ति माहेश्वरी की उपस्थिति में आज एक ऐतिहासिक संकल्प की पूर्ति हुई। जावद निवासी श्रीराम प्रसाद पालीवाल ने  15  वर्ष पूर्व यह संकल्प लिया था कि अयोध्या धाम में भव्य राम मंदिर के निर्माण तक वे जूते नहीं पहनेंगे। आज ,  राम मंदिर का निर्माण पूरा होने पर ,  विधायक दीप्ति माहेश्वरी की उपस्थिति में उन्होंने अपने इस कठिन संकल्प को पूरा करते हुए जूते पहने। विधायक माहेश्वरी ने उन्हें इस अद्वितीय त्याग और संकल्प के लिए बधाई दी। विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने इस अवसर पर कहा , " राम मंदिर का निर्माण करोड़ों देशवासियों के संकल्प ,  त्याग और संघर्ष का प्रतीक है। यह मंदिर भारत के गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक है ,  जो हमारे सांस्कृतिक मूल...

विधायक माहेश्वरी ने "चाय पर चर्चा" में हिंदुत्व और राष्ट्रवाद पर की विशेष चर्चा

चित्र
जन   जागृति के लिए मीडिया का योगदान महत्वपूर्ण  विधायक  माहेश्वरी ने  " चाय पर चर्चा "  में हिंदुत्व और राष्ट्रवाद पर की विशेष चर्चा जन जागृति के लिए मीडिया का योगदान महत्वपूर्ण  राजसमंद  –   विधायक दीप्ति माहेश्वरी द्वारा विधायक कार्यालय पर आयोजित  " चाय पर चर्चा "  कार्यक्रम में पत्रकारों के साथ देश की वर्तमान परिस्थितियों ,  चुनौतियों और हिंदुत्व के प्रति भारतीय जनता पार्टी की प्रतिबद्धता पर चर्चा की गई।  इस अवसर पर विधायक माहेश्वरी ने उपस्थित पत्रकारों को दीपावली एवं नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की।   उन्होंने कहा , " पत्रकार समाज के प्रहरी होते हैं ,  और उनके माध्यम से समाज में सुरक्षा और समृद्धि का प्रकाश फैलता है। देश विरोधी शक्तियों के विरुद्ध जागृति के लिए मीडिया का योगदान महत्वपूर्ण है। " विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने देश में हिंदुत्व और राष्ट्रवादी विचारधारा को सशक्त करने के लिए भारतीय जनता पार्टी की प्रतिबद्धता पर बल दिया। उन्होंने कहा  कि भारतीय जनता पार्टी और ...

इक्कीस हजार दीपों से जगमगाएगी सोमवार की शाम, राजसमंद झील की नौ चौकी की पाल

चित्र
  पाल पर भव्य झील पूजन सोमवार शाम 6 बजे से इक्कीस हजार दीपों से जगमगाएगी सोमवार की शाम, राजसमंद झील की नौ चौकी की पाल पाल पर भव्य झील पूजन सोमवार शाम 6 बजे से सीईओ बैरवा और आयुक्त राय ने देर शाम नौ चौकी पहुंच कर दिया तैयारियों को अंतिम रूप राजसमंद।  राजसमंद झील स्थित नौ चौकी पाल पर भव्य झील पूजन और महाआरती का आयोजन सोमवार 28 अक्टूबर की शाम 6 बजे से 8 बजे तक  होगा।  नौ चौकी पाल को 21000 दीपकों से सजाया जाएगा, साथ ही परिसर में लाइटिंग करवाई जाएगी। कार्यक्रम के दौरान भजन, संगीत सहित कई गतिविधियां होंगी। झील पर भव्य संगीतमय आरती और भव्य आतिशबाजी का आयोजन होगा।  नगर परिषद द्वारा सभी तैयारियां को अंतिम रूप दे दिया गया है। जिला कलेक्टर ने आमजन से कार्यक्रम में सम्मिलित होने की अपील की है। रविवार देर शाम जिला परिषद सीईओ बृजमोहन बैरवा, नगर परिषद आयुक्त बृजेश राय, एक्सईएन तरुण बाहेती ने लगभग दो घंटे तक झील पर मौजूद रह कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया। जिला कलक्टर असावा ने बताया कि सोमवार की शाम 6 बजते ही यह कार्यक्रम शुरू होगा और इसे बेहद भव्य बनाया जाएगा, आमजन परिवार के सा...