युवा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने घायल बेल का किया उपचार

 पांव की चोट के कारण निराश्रित बेल हुआ निढाल

युवा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने घायल बेल का किया उपचार

पांव की चोट के कारण निराश्रित बेल हुआ निढाल


राजसमंद । कुंवारिया कस्बे के रेलवे स्टेशन बस्ती में शनिवार को पांव में लगी हुई चोट के कारण निढाल हुए निराश्रित बेल का युवा कार्यकर्ताओं ने उपचार किया।



जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन बस्ती में एक निराश्रित बेल के पैर में चोट लगने के कारण गहरा घाव हो गया जिसमे कीड़े भी पड़ गए थे।



घायल बेल की जानकारी होते हुए युवा सामाजिक कार्यकर्ता गिरिराज पालीवाल, लोकेश वर्मा, मोहित पालीवाल, सुरेश गवारिया, प्रेम सालीवाल, नवरत्न गवारिया आदि ने उस बेल को गणपति चौक परिसर में लेकर आए तथा निराश्रित बेल के पांव के घाव का उपचार करते हुए उसके पांव के घाव से समस्त कीड़े निकाल कर पांव पर दवा का लेप किया गया। उपचार होने के कुछ देर बाद ही घाव व कीड़ों के दर्द से निढाल हो चुके निराश्रित बेल को काफी राहत मिली।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

लविश ओस्तवाल बने कुंवारिया के पहले पायलट

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू