संदेश

जून, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

वर्षावास मे धर्मावलंबी तपस्या के माध्यम से कर्मो की निर्जरा करे- कोमल मुनि

चित्र
चातुर्मास के आयोजन को लेकर दिया भाव भरा आमंत्रण वर्षावास मे धर्मावलंबी तपस्या के माध्यम से कर्मो की निर्जरा करे- कोमल मुनि चातुर्मास के आयोजन को लेकर दिया भाव भरा आमंत्रण चार जुलाई को होगा मंगल प्रवेश राजसमंद। उप प्रवर्तक कोमल मुनि, सेवा भावी रमेश मुनि व नव दीक्षित हर्षित मुनि 4 जुलाई शुक्रवार को कुवारिया मे भव्याति भव्य चातुर्मास-2025 के लिए मंगल प्रवेश करेंगे। उप प्रवर्तक कोमल मुनि ने चातुर्मास मे श्रावक श्राविकाओ से ज्यादा से ज्यादा धर्म आराधना करने का आव्हान किया साथ ही कहा  की चातुर्मास के दोरान प्रत्येक धर्मावलंबी तपस्या कर पूरे जीवन काल मे किये अपने कर्मो की निर्जरा कर सकते है।  श्री वर्धमान स्थानक वासी जैन श्रावक संघ कुवारिया के अध्यक्ष पारसमल ओस्तवाल ने बताया की गुरुदेव 3 जुलाई को गलवा से विहार कर गारियावास रात्रि रुकेंगे व 4 जुलाई को सुबह हॉस्पिटल परिसर के बाहर, सब्जी मंडी, सदर बाजार, महावीर मार्केट होते हुए महावीर भवन पहुुंचेगे। समाज के सदस्यों द्वारा प्रवेश हेतु भव्य तेयारिया की जा रही है। समाज के यशवंत प्रकाश पिपाडा ने बताया की चातुर्मास की तयारियो के तहत संपूर्ण ...

ग्लोरियस पब्लिक स्कूल कुंवारियां में ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन

चित्र
  समर केंप के तहत विविध रचनात्मक गतिविधियों का हुआ आयोजन ग्लोरियस पब्लिक स्कूल कुंवारियां में ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन समर केंप के तहत विविध रचनात्मक गतिविधियों का हुआ आयोजन राजसमंद। जिले के कुंवारिया तहसील मुख्यालय पर स्थित ग्लोरियस पब्लिक स्कूल में सोमवार को ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन हुआ। समापन समारोह में विद्यालय के निर्देशक रवि सोनी, ट्रेजरार संयुक्ता सोनी, अनुराधा जोशी ने दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समर केंप में डांस, आर्ट एण्ड क्राफ्ट, इगलिंश स्पोकन सहित अन्य रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन हुआ जिसमे विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ में भाग लिया। शिविर में भाग लेने वाले विद्यार्थियों ने कहा कि उन्होंने शिविर में बहुत मज़ा किया और नई चीजें सीखीं। एक छात्र ने कहा यह शिविर उनके लिए एक शानदार अनुभव रहा शिविर में योग करना सीखा और कला में भी अपनी रुचि बढाई। विद्यालय के प्रबंधन टीम ने बताया कि समर के आयोजन में स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और छात्रों के सहयोग से यह शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन किए जाऐगे। इस...

ग्लोरियस पब्लिक स्कूल कुंवारियां में ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन

चित्र
  समर केंप के तहत विविध रचनात्मक गतिविधियों का हुआ आयोजन ग्लोरियस पब्लिक स्कूल कुंवारियां में ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन समर केंप के तहत विविध रचनात्मक गतिविधियों का हुआ आयोजन राजसमंद। जिले के कुंवारिया तहसील मुख्यालय पर स्थित ग्लोरियस पब्लिक स्कूल में सोमवार को ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन हुआ। समापन समारोह में विद्यालय के निर्देशक रवि सोनी, ट्रेजरार संयुक्ता सोनी, अनुराधा जोशी ने दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समर केंप में डांस, आर्ट एण्ड क्राफ्ट, इगलिंश स्पोकन सहित अन्य रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन हुआ जिसमे विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ में भाग लिया। शिविर में भाग लेने वाले विद्यार्थियों ने कहा कि उन्होंने शिविर में बहुत मज़ा किया और नई चीजें सीखीं। एक छात्र ने कहा यह शिविर उनके लिए एक शानदार अनुभव रहा शिविर में योग करना सीखा और कला में भी अपनी रुचि बढाई। विद्यालय के प्रबंधन टीम ने बताया कि समर के आयोजन में स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और छात्रों के सहयोग से यह शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन किए जाऐगे। इस...

ग्लोरियस पब्लिक स्कूल कुंवारियां में ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन

चित्र
बच्चो को   दी  विविध रचनात्मक गतिविधियों की जानकारी ग्लोरियस पब्लिक स्कूल कुंवारियां में ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन बच्चो को   दी  विविध रचनात्मक गतिविधियों की जानकारी राजसमंद। जिले के कुंवारिया तहसील मुख्यालय पर स्थित ग्लोरियस पब्लिक स्कूल के द्वारा सोमवार से ग्रीष्मकालीन शिविर शुरू किया गया। शिविर में स्कूल के सभी बच्चों ने भाग लिया। शिविर में डांस, आर्ट एण्ड क्राफ्ट, इगलिंश स्पोकन आदि विविध रचनात्मक गतिविधियों के बारे में जानकारी देकर प्रशिक्षण दिया गया। शिविर में बच्चों ने उत्साह के साथ में भाग लिया।  इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर रवि सोनी,  अनुराधा जोशी , निहारिक विजयवर्गीय, शिवानी शर्मा, रीना प्रजापत, अभिलाषा तंबोली, आशा कुमावत , अनिता वैष्णव, सेजल वैष्णव, सुगन कुंवर आदि उपस्थित थे।

बिहू अटैक फ़िल्म के एक्टर देव मेनारिया का मेघाखेड़ा में ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

चित्र
एक्टर मेनारियां ग्रामीणों की आत्मीयता से हुए गदगद बिहू अटैक फ़िल्म के एक्टर देव मेनारिया का मेघाखेड़ा में ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत एक्टर मेनारियां ग्रामीणों की आत्मीयता से हुए गदगद राजसमंद। जिले के कुंवारिया कस्बे के समीपवर्ती मेघाखेड़ा गांव में सोमवार को मुंबई से आए बिहू अटैक फ़िल्म के एक्टर देव मेनारिया का मेघाखेड़ा में रतन लाल लोहार व ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया। गांव के युवा सामाजिक कार्यकर्ता सीताराम अहीर ने बताया कि उदयपुर जिले के वल्लभनगर के पास मेनार गांव का युवा एक्टर देव मेनारिया जो कि लंबे समय से मुंबई में रहते  है उन्होंने बिहू अटैक फिल्म में विभिन्न किरदारो का रोल किया है। युवा एक्टर के मेघाखेड़ा पीपली अहीरान गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने मेवाड़ी पगड़ी, इकलाई से गर्मजोशी के साथ में स्वागत किया। बताया जा रहा है कि यह फ़िल्म बिहू अटैक  देश के बॉर्डर के ऊपर बनाई गई है। यह फ़िल्म आगामी दशहरा पर रिलीज होगी ,एक्टर को देखने के लिए मेगा खेड़ा गांव में पिपली अहिरान, पेमा खेड़ा, गोगाथला आदि आसपास गांव के कई लोग भी मौके पर पहुंचे।  बिहू अटैक फिल्म के एक्टर के स...

सतत प्रयास करे कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं- लेफ्टिनेंट हसन

चित्र
लेफ्टिनेंट बने असद हसन का कुंवारिया में हुआ नागरिक अभिनंदन सतत प्रयास करे कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं- लेफ्टिनेंट हसन लेफ्टिनेंट बने असद हसन का कुंवारिया में हुआ नागरिक अभिनंदन राजसमंद। कुंवारिया कस्बे के होनहार युवा असद हसन भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर कुंवारिया कस्बे के द्वारा उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित समारोह में उनका नागरिक अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर असद ने सभी युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा माता, पिता व परिवार के आशीर्वाद के साथ बार-बार कड़ी मेहनत करने से सफलता मिलती है।  उन्होनें कहा कि सतत प्रयास करे तो जीवन में कोई भी लक्ष्य असभंव नहीं होता है। उन्होने कस्बे के युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन का कोई भी फिल्ड हो उसमे सफलता प्राप्त करनी है तो पुरे मनोयोग के साथ में लगातार कडी मेहनत करे तो सफलता अवश्य मिलती है।  उन्होनें कहा कि  जीवन में कोई भी निधारित लक्ष्य के लिए प्रयास जितनी ईमानदारी से किया जाऐगा तो उसके परिणाम का फल भी उतना ही मीठा मिलेगा । उन्होने युवाओं से जीवन में लक्ष्य बनाकर कडी मेहनत करने का आहवान किया। कार्यक्रम के तहत लेफ्टिनेंट असद हस...

लविश ओस्तवाल बने कुंवारिया के पहले पायलट

चित्र
परिवारजनो व ग्रामीणों ने जताई खुशी लविश ओस्तवाल बने कुंवारिया के पहले पायलट परिवारजनो व ग्रामीणों ने जताई खुशी राजसमंद। कुंवारिया कस्बे के लिए यह गर्व का क्षण है, जब गांव के होनहार युवा लविश पुत्र देवेन्द्र ओस्तवाल ने कड़ी मेहनत व लगन के माध्यम से पायलट बनकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।  कुंवारिया मुल के लविश जो वर्तमान में मुंबई में निवासरत हैं जिन्होने मात्र 23 वर्ष की आयु में संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) से अपनी पायलट ट्रेनिंग पूरी कर ली है। लविश ने यह उपलब्धि अपने आत्मबल, कड़ी मेहनत और परिवार के सहयोग से हासिल की है। पिता देवेंद्र ओस्तवाल ने बताया कि लविश ने कम्प्यूटर इंजीनियर करने के बाद पायलट बनने का सपना था।  इस पर यूएसए अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य का लॉस एंजेलिस से डेढ़ साल की कडी ट्रेनिंग की गई। लविश जनवरी 2024 से जून 2025 तक ट्रेनिंग ली। इसके बाद एफ.ए.ए. से सीपीएल व्यावसायिक पायलट लाइसेंस प्रदान किया गया। लविश का मूलत: कुंवारिया के निवासी है। उनकी सफलता पर उनके पिता देवेंद्र ओस्तवाल, मां मैना ओस्तवाल, दादा सुंदरलाल ओस्तवाल, दादी निर्मला देवी ओस्तवाल सहित पूरे...

मुक पशुओं के लिए पेयजल की कर रहे हैं व्यवस्था

चित्र
विगत पांच वर्षों से गर्मी का दौर चालू होते ही भरते है पशुओं की पौ मुक पशुओं के लिए पेयजल की कर रहे हैं व्यवस्था प्रतिदिन टैंकर के माध्यम से पशुओं के लिए उपलब्ध करा रहे हैं मीठा पानी विगत पांच वर्षों से गर्मी का दौर चालू होते ही भरते है पशुओं की पौ राजसमंद। कुंवारिया कस्बे के सामाजिक कार्यकर्ता के द्वारा विगत पांच वर्षों से गर्मी का दौर प्रारंभ होते ही मुक पशुओं की पेयजल की पीड़ा को समझते हुए कस्बे के प्रमुख स्थानों पर बनी हुई पशुओं की पौ के लिए पानी उपलब्ध कराते हैं वहीं कस्बे के आसपास के क्षेत्र में जहां पर पक्की पौ उपलब्ध नहीं हो वहां पर खड्डौ में पानी प्रवाहित करके पशु व पक्षियों के पेयजल को उपलब्ध कराते हैं। कुंवारिया के युवा सामाजिक कार्यकर्ता मनोज सेन पिता स्व.मांगीलाल सेन के द्वारा विगत पांच वर्षों से गर्मी का दौर प्रारंभ होते ही कस्बे के प्रमुख स्थानों पर बनी हुई पशुओं की पौ में अपने स्तर पर मीठा पानी उपलब्ध कराते हैं साथ ही कस्बे के आसपास के क्षेत्र में जहां पर पक्की पौ नहीं बनी हुई वहां पर खड्डौ में टैंकर के माध्यम से पानी प्रवाहित करके पशुओं की प्यास को बुझाने का का...

मुक पशुओं के लिए पेयजल की कर रहे हैं व्यवस्था

चित्र
  विगत पांच वर्षों से गर्मी का दौर चालू होते ही भरते है पशुओं की पौ मुक पशुओं के लिए पेयजल की कर रहे हैं व्यवस्था प्रतिदिन टैंकर के माध्यम से पशुओं के लिए उपलब्ध करा रहे हैं मीठा पानी विगत पांच वर्षों से गर्मी का दौर चालू होते ही भरते है पशुओं की पौ राजसमंद। कुंवारिया कस्बे के सामाजिक कार्यकर्ता के द्वारा विगत पांच वर्षों से गर्मी का दौर प्रारंभ होते ही मुक पशुओं की पेयजल की पीड़ा को समझते हुए कस्बे के प्रमुख स्थानों पर बनी हुई पशुओं की पौ के लिए पानी उपलब्ध कराते हैं वहीं कस्बे के आसपास के क्षेत्र में जहां पर पक्की पौ उपलब्ध नहीं हो वहां पर खड्डौ में पानी प्रवाहित करके पशु व पक्षियों के पेयजल को उपलब्ध कराते हैं। कुंवारिया के युवा सामाजिक कार्यकर्ता मनोज सेन पिता स्व.मांगीलाल सेन के द्वारा विगत पांच वर्षों से गर्मी का दौर प्रारंभ होते ही कस्बे के प्रमुख स्थानों पर बनी हुई पशुओं की पौ में अपने स्तर पर मीठा पानी उपलब्ध कराते हैं साथ ही कस्बे के आसपास के क्षेत्र में जहां पर पक्की पौ नहीं बनी हुई वहां पर खड्डौ में टैंकर के माध्यम से पानी प्रवाहित करके पशुओं की प्यास को बुझान...

बैठक में अंबेडकर सर्किल के सौंदर्यकरण की बनाई रूपरेखा

चित्र
डॉ भीमराव अंबेडकर विकास परिषद की बैठक का आयोजन   बैठक में अंबेडकर सर्किल के सौंदर्यकरण की बनाई रूपरेखा  डॉ भीमराव अंबेडकर विकास परिषद की बैठक का आयोजन  राजसमंद ।  कुंवारिया कस्बे के भीमराव अंबेडकर सर्किल पर शुक्रवार को मूल चंद रेगर की अध्यक्षता डॉ.भीमराव अंबेडकर विकास परिषद कुंवारिया की विशेष बैठक का आयोजन किया गया जिसमें अंबेडकर सर्किल के सौंदर्यकरण सहित अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा करके आवश्यक रूपरेखा तैयार की गई।  आयोजित बैठक में अंबेडकर सर्कल के सौंदर्यकरण, डॉ.भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर छतरी निर्माण एवं सर्कल के चहुँमुखी विकास पर विचार विमर्श करके अंतिम रूपरेखा को तेयार किया गया।  इस अवसर पर रतनलाल रेगर, लहरी लाल रेगर, नारू लाल रेगर, प्रेमचंद यादव, छगनलाल रेगर, मदन लाल रेगर, रोशन लाल सालवी, कालू लाल रेगर, ओम प्रकाश चावला, सुनील सालवी, सुरेश चंद्र रेगर, प्रेम शंकर खटीक आदि  उपस्थित थे।

किसान कृषि एवं उद्यानिकी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं - जिला प्रमुख जाट

चित्र
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत  एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किसान कृषि एवं उद्यानिकी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं - जिला प्रमुख जाट  वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत  एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन राजसमंद।  वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत कृषि एवं उद्यानिकी विभाग, राजसमंद द्वारा आत्मा सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिला प्रमुख रतनी देवी जाट मुख्य अतिथि रही। इस अवसर पर जिलेभर से लगभग 150 कृषकों ने भाग लिया। कार्यशाला में उपस्थित किसानों को जल संरक्षण तकनीकों की जानकारी देते हुए जिला प्रमुख  रतनी देवी जाट  ने कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की विभिन्न योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। संयुक्त निदेशक कृषि भूपेन्द्र सिंह राठौड़ ने वंदे गंगा अभियान के महत्व पर प्रकाश डाला। उप निदेशक उद्यान कल्प वर्मा ने सूक्ष्म सिंचाई, सौर ऊर्जा पंप योजना तथा उद्यानिकी विभाग की अन्य योजनाओं की जानकारी साझा की। आत्मा परियोजना निदेशक संतोष दुरिया ने अतिथियों का स्वागत करते हुए वंदे गंगा अभियान की रूपरेखा ...