ग्रामीणों व किसानों ने बैठक करके खाली पड़े जलाशयों को भरने की उठाई मांग
ग्रामीण व किसान सामुहिक रूप से आज जिला प्रशासन को ज्ञापन देने जाएंगे ग्रामीणों व किसानों ने बैठक करके खाली पड़े जलाशयों को भरने की उठाई मांग ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा राजसमंद झील का पानी व्यर्थ में बह रहा, उससे बढिय़ा खाली जलाशयों को भरा जाए कुंवारिया के नीलकंठ महादेव मंदिर में ग्रामीणों व किसानों की बैठक का आयोजन ग्रामीण व किसान सामुहिक रूप से आज जिला प्रशासन को ज्ञापन देने जाएंगे राजसमंद। कुंवारिया कस्बे के नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में रविवार की रात को क्षेत्र के ग्रामीणों व किसानों की सामूहिक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सभी ने एक स्वर में राजसमंद झील के पानी से क्षेत्र के खाली जलाशयों को भरने की मांग को पुरजोर तरीके से उठाया गया। आयोजित बैठक मे कुंवारिया, खाकलिया खेड़ा, सूरजपुरा, लालपुर, भेरूखेड़ा आदि गांवों काफी सख्ख्या में उपस्थित धरतीपुत्र किसानों व क्षेत्र के प्रबुद्धजनों ने एक स्वर में कहा कि क्षेत्र के जलाशय खाली पड़े हुए हैं तथा आने वाले दिनों में पानी की विकट समस्या उत्पन्न हो सकती है। वर्तमान में राजसमंद झील लबालब भर चुकी है तथा विगत कुछ दिनों से सतत रूप से ...