स्वर्गीय किरण माहेश्वरी की पंचम पुण्यतिथि पर जन संवाद केंद्र में भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा आयोजित
विधायक जन संवाद केंद्र राजसमंद पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन स्वर्गीय किरण माहेश्वरी की पंचम पुण्यतिथि पर जन संवाद केंद्र में भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा आयोजित विधायक जन संवाद केंद्र राजसमंद पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन राजसमंद । विधायक जन संवाद केंद्र राजसमंद पर आज भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों , कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में उपस्थित संभ्रांत नागरिकों ने भारतीय जनता पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय महासचिव एवं राजस्थान की पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री स्वर्गीय श्रीमती किरण माहेश्वरी की पंचम पुण्यतिथि पर नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा में बेंगू के विधायक सुरेश धाकड़ ने स्वर्गीय किरण माहेश्वरी को एक संवेदनशील जननेता एवं कुशल प्रशासक बताते हुए उनके साथ बिताए संस्मरण साझा किए। कई कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने भी उनके साथ अपने अनुभव व्यक्त करते हुए कहा कि उनका आकस्मिक निधन सार्वजनिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति है। विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने कहा कि स्वर्गीय किरण जी माहेश्वरी का सम्पूर्ण जी...