दुर्लभ मृदा तत्वों के उत्खनन से बढ़ेगा रोजगार- सांसद मेवाड़

राजसमंद सांसद मेवाड़ ने लोकसभा में उठाया प्रश्न


दुर्लभ मृदा तत्वों के उत्खनन से बढ़ेगा रोजगार- सांसद मेवाड़ 

राजसमंद सांसद मेवाड़ ने लोकसभा में उठाया प्रश्न

राजसमंद  लोकसभा क्षेत्र राजसमंद की सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान दुर्लभ मृदा तत्वों (Rare Earth Elements) से संबंधित एक महत्वपूर्ण प्रश्न उठाया। उन्होंने विशेष रूप से राजसमंद संसदीय क्षेत्र की डेगाना विधानसभा में टंगस्टन, लिथियम एवं अन्य दुर्लभ खनिज तत्वों की उपलब्धता का मुद्दा प्रमुखता से रखा।


सांसद मेवाड़ ने अपने प्रश्न के माध्यम से इस बात पर जोर दिया कि इन बहुमूल्य खनिजों के वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित उत्खनन से न केवल क्षेत्र में खनन क्षेत्र का विकास होगा, बल्कि बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।


प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने सदन में उत्तर देते हुए आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार दुर्लभ मृदा तत्वों के क्षेत्र में व्यापक स्तर पर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि:
* दुर्लभ मृदा तत्वों के लिए विशेष कॉरिडोर विकसित किए जा रहे हैं,
* विभिन्न पायलट प्रोजेक्ट्स पर कार्य जारी है,
* और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में इस क्षेत्र से जुड़ी कई महत्वपूर्ण कार्ययोजनाएं प्रभावी रूप से लागू की जा रही हैं।
 

राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने केंद्र सरकार के इस प्रयास का स्वागत करते हुए कहा कि यह पहल “विकसित भारत” और “आत्मनिर्भर भारत” के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि डेगाना सहित राजसमंद क्षेत्र देश के '' खनिज विकास मानचित्र '' पर एक महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त करेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू

जुणदा-खेडी गांव में ही उचित मूल्य की दुकान खुलने पर ग्रामीणों ने जताई खुशी