घाटी में किसानों व युवा कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन

युवाओं व ग्रामीणों को एकजुट हो कर अपनी आवाज को बुलंद करने के लिए किया प्रेरित

घाटी में किसानों व युवा कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन

युवाओं व ग्रामीणों को एकजुट हो कर अपनी आवाज को बुलंद करने के लिए किया प्रेरित

राजसमंद । कुंवारिया तहसील क्षैत्र के घाटी गांव के रामदेव मंदिर प्रांगण पर गाव के युवा एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में गांव के विभिन मुद्दों पर बैठक का आयोजन किया गया जिसमे में युवाओं के रोजगार, शिक्षा और किसानों के विभिन्न मुद्दों , ग्राम पंचायतों में बिजली, पानी, सडक़ जैसी मूलभूत सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई 

बैठक मे गांव के मुद्दों पर सभी ग्रामीणों के संघठित होने से ही समस्याओं से निजात मिलेगी जिस पर सभी ग्रामीण युवा किसानो में सहमति जताई ।

इस मोके पर युवा किसान संगठन के कुलदीप शर्मा ने घाटी ग्राम  पंचायत में बैठक में उपस्थित युवाओ को संबोधित करते हुए कहा कि संघे शक्ति कलयुगे इसलिए सभी को संघठित होकर अपने मुद्दों पर हक की लड़ाई लडऩी पड़ेगी।  

उन्होंने कहा कि आज न केवल युवाओं के रोजगार और शिक्षा के लिए बड़े शिक्षण संस्थान की कमी हे बल्कि किसानों को भी बहुत समस्याओ का सामना करना पड रहा। 

उन्होंने युवाओं एवं किसानो से आह्वान किया कि हम सब एक होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करेंगे। छोटे छोटे गावो में पानी, बिजली, सडक़ जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी है। हम सब मिलकर इन समस्याओं का हल निकालेंगे ।

इस मौके पर वरिष्ठ नेता सुरेश जोशी, ललित सनाढय, युवा नेता हिम्मत सालवी, प्रकाश सालवी, हजारी, रमेश सालवी, बद्री लाल, योगेश कुमार, गणेश लाल, अंबालाल, गोवर्धन लाल, भंवर लाल, रामचंद्र, शांतिलाल, ओम प्रकाश, तुलसीराम, भेरू लाल, राजमल सहित काफी सख्या में किसानो एवं युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन युवा नेता हिम्मत सालवी ने किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

लविश ओस्तवाल बने कुंवारिया के पहले पायलट

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू