युवा विधायक सम्मेलन में लोकतंत्र, सुशासन और जनभागीदारी पर हुआ मंथन - विधायक माहेश्वरी
भोपाल स्थित विधान परिषद हॉल में आयोजित हुआ सम्मेलन
युवा विधायक सम्मेलन में लोकतंत्र, सुशासन और जनभागीदारी पर हुआ मंथन - विधायक माहेश्वरी
भोपाल स्थित विधान परिषद हॉल में आयोजित हुआ सम्मेलन
विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने बताया कि इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी तथा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रकुल संसदीय संघ (भारत क्षेत्र) जोन-6 के तत्वावधान में आयोजित इस सम्मेलन में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद का अवसर मिला। लोकतंत्र को अधिक पारदर्शी और जनोन्मुख बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई।
विधायक माहेश्वरी ने बताया कि सम्मेलन में सुशासन, जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, नीति निर्माण में युवाओं की भूमिका तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने जैसे विषयों पर सार्थक मंथन हुआ। उन्होंने कहा कि जवाबदेही, सहभागिता और सुशासन साथ-साथ चलते हैं, तब लोकतंत्र सशक्त होता है और विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचता है। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मेलन जनप्रतिनिधियों के अनुभव साझा करने का प्रभावी मंच हैं और यहां से प्राप्त सुझावों को क्षेत्र के विकास में लागू किया जाएगा।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें