सनातन संस्कृति के आयोजनों से सामाजिक समरसता होती है सुदृढ़ - विधायक माहेश्वरी

सनातन संस्कृति के आयोजनों से सामाजिक समरसता होती है सुदृढ़ - विधायक माहेश्वरी

राजसमंद। विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने श्री छापरिया भैरूनाथ जी बावजी मंदिरराजसमंद में आयोजित विशाल भजन संध्या में सहभागिता कर श्रद्धालु भक्तजनों के साथ भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण में भजन-कीर्तन का आनंद लिया।उन्होंने भैरूनाथ बावजी के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुखसमृद्धि एवं खुशहाली की मंगल कामना की। इस अवसर पर विधायक दीप्ति ने उपस्थित गणमान्य नागरिकोंसमाजजनोंमातृशक्तिआयोजक मंडल एवं श्रद्धालुओं से आत्मीय भेंट कर विभिन्न सामाजिक विषयों पर विचार-विमर्श किया।

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन भारतीय सनातन संस्कृति को सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ समाज में आपसी प्रेमभाईचारा एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य एवं केंद्र सरकार जनकल्याणसांस्कृतिक संरक्षण तथा सामाजिक एकता को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है

उन्होंने सफल आयोजन के लिए समस्त समाजजन, आयोजन समिति एवं युवा साथियों को बधाई देते हुए कहा कि समाज हित एवं राष्ट्रहित के ऐसे आयोजन निरंतर होते रहने चाहिए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

लविश ओस्तवाल बने कुंवारिया के पहले पायलट

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू