ग्रामीण अंचल में जनसंपर्क कर विकास एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़ीं विधायक माहेश्वरी
रेलमगरा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का किया दौरा, सामाजिक कार्यक्रमों में की सहभागिता
ग्रामीण अंचल में जनसंपर्क कर विकास एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़ीं विधायक माहेश्वरी
रेलमगरा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का किया दौरा, सामाजिक कार्यक्रमों में की सहभागिता
राजसमंद। विधायक राजसमंद दीप्ति माहेश्वरी ने रेलमगरा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण अंचलों का दौरा कर आमजन से आत्मीय संवाद किया तथा विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता निभाई।
इस दौरान विधायक माहेश्वरी ने सोनियाणा, दामोदरपुरा, जीतावास, सांवलिया खेड़ा, पछमता सहित क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की। उन्होंने सामाजिक एवं पारिवारिक आयोजनों में सम्मिलित होकर क्षेत्रवासियों के सुख-दुःख में सहभागी बनने के साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं, आवश्यकताओं एवं स्थानीय विकास से जुड़े विषयों पर संवाद किया।
विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र का सर्वांगीण विकास, जनसुविधाओं का विस्तार और प्रत्येक व्यक्ति तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। जनप्रतिनिधि के रूप में जनता के बीच निरंतर उपस्थित रहकर उनकी अपेक्षाओं एवं समस्याओं का समाधान करना ही जनसेवा का वास्तविक उद्देश्य है।
उन्होंने कहा कि गांवों की समृद्धि, सामाजिक समरसता और जनभागीदारी से ही विकसित राजसमंद की परिकल्पना साकार होगी। ग्रामीणों ने भी विधायक का आत्मीय स्वागत कर क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए। विधायक माहेश्वरी ने ग्रामीणों के स्नेह, विश्वास एवं आत्मीय स्वागत के प्रति आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प दोहराया।






टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें