वैश्विक पटल पर भारत का परचम, एशिया पावर इंडेक्स में ऐतिहासिक छलांग- विधायक माहेश्वरी
मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और आर्थिक सुधारों से बढ़ा देश का मान
वैश्विक पटल पर भारत का परचम, एशिया पावर इंडेक्स में ऐतिहासिक छलांग- विधायक माहेश्वरी
मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और आर्थिक सुधारों से बढ़ा देश का मान
राजसमंद। विधायक राजसमंद दीप्ति माहेश्वरी ने अंतरराष्ट्रीय थिंक टैंक ‘लोवी इंस्टीट्यूट’ के एशिया पावर इंडेक्स में भारत के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में भारत ने रूस और जापान जैसे देशों को पीछे छोड़ते हुए एशिया में तीसरा स्थान बरकरार रखा है और ‘मेजर पावर’ के रूप में अपनी पहचान मजबूत की है। यह उपलब्धि भारत की बढ़ती कूटनीतिक साख, सुदृढ़ सैन्य क्षमता और मजबूत होती अर्थव्यवस्था का प्रमाण है।
विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि केंद्र सरकार की अंत्योदय आधारित नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं से देश की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति में व्यापक सुधार हुआ है। विश्व बैंक के आंकड़ों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि 50 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी से बाहर निकालना एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। बुनियादी ढांचे का विस्तार, औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहन और प्रभावी कूटनीति ने भारत को वैश्विक स्तर पर विश्वास और निवेश का प्रमुख केंद्र बनाया है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प के साथ आत्मनिर्भरता एवं महाशक्ति बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा। देश की जनता विकसित भारत के संकल्प के साथ मजबूती से खड़ी है।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें