उत्साहपूर्ण भागीदारी से सांस्कृतिक पुनर्जागरण के नए युग का संकेत-विधायक माहेश्वरी
झील पूजन व दीपदान महोत्सव में उमड़ा श्रद्धा और आस्था का ज्वार उत्साहपूर्ण भागीदारी से सांस्कृतिक पुनर्जागरण के नए युग का संकेत- विधायक माहेश्वरी झील पूजन व दीपदान महोत्सव में उमड़ा श्रद्धा और आस्था का ज्वार राजसमंद – नगर परिषद राजसमंद द्वारा गणगौर महोत्सव मेला 2025 के अंतर्गत राजसमंद झील के जलधारा घाट पर भव्य " झील पूजन व दीपदान महोत्सव " का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं , जनप्रतिनिधियों और समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता देखने को मिली। विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने इस दिव्य आयोजन में सहभागिता करते हुए कहा कि भारतीय नव वर्ष समारोह में समाज के प्रत्येक वर्ग की उत्साहपूर्ण भागीदारी सांस्कृतिक पुनर्जागरण के नए युग का संकेत देती है। यह आयोजन हमारी समृद्ध परंपराओं के संरक्षण के साथ - साथ समाज में आस्था , श्रद्धा एवं सद्भाव की भावना को जागृत करता है। झील पूजन और दीपदान के इस अनुपम पर्व के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं जल संरक्षण का संकल्प भी लिया गया। इस पावन अवसर पर नगर परिषद सभाप...