संदेश

राज्यसभा सांसद सिरोहिया से मिला कुंवारिया का प्रतिनिधिमंडल

चित्र
पंचायत समिति की मांग से कराया अवगत  राज्यसभा सांसद सिरोहिया से मिला कुंवारिया का प्रतिनिधिमंडल  पंचायत समिति की मांग से कराया अवगत  राज्यसभा सांसद सिरोहिया को दिया हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन राजसमंद। कुंवारिया तहसील मुख्यालय पर पंचायत समिति की मांग को लेकर कुंवारिया सहित आसपास की ग्राम पंचायत के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कुंवारिया में जन्मे कर्नाटक से राज्यसभा सांसद लहर सिंह सिरोहिया से भेंट करके कुंवारिया की पंचायत समिति की मांग से अवगत कराते हुए हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन दिया। क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधि मंडल ने राज्यसभा सांसद लहर सिंह सिरोहिया के मंगलवार से प्रस्तावित दो दिवसीय मेंवाड प्रवास कार्यक्रम के तहत मंगलवार को दिन में प्रभु श्रीनाथजी की नगरी नाथद्वारा में आगमन होने की सुचना पर कुंवारिया क्षैत्र के कार्यकर्ता वहा पर पहुच कर गर्मजोशी के साथ में राज्यसभा सांसद सिरोहिया का मेवाडी पगडी, इखलाई व शाल के माध्यम से अभिनदंन किया। कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधि मण्डल ने राज्यसभा सांसद लहर सिंह सिरोहिया को कुंवारिया तहसील मुख्यालय पर पंचायत समिति के गठन करने की दो दशको से भ...

कुंवारिया में पंचायत समिति की मांग को लेकर धरना रहा जारी

चित्र
  ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए अपनी आवाज को किया बुलंद कुंवारिया में पंचायत समिति की मांग को लेकर धरना रहा जारी ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए अपनी आवाज को किया बुलंद ग्रामीणों ने कहा कुंवारिया पंचायत समिति बनने से क्षेत्र का होगा चहुमुखी विकास कार्यकर्ताओं ने मेल के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया राजसमंद। कुंवारिया तहसील मुख्यालय पर पंचायत समिति की मांग को लेकर २५वें दिन भी धरना जारी रहा। ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए अपनी आवाज को बुलंद किया। कार्यकर्ताओं ने मेल के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित करके अपनी मांग से अवगत कराया गया। कुंवारिया तहसील मुख्यालय पर पंचायत समिति बनाने की मांग को लेकर विगत पच्चीस दिन से भी अधिक समय से तहसील परिसर के बाहर धरना अनवरत रूप से जारी रहा। सोमवार को कुंवारिया सहित आसपास के क्षेत्र के ग्रामीणों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने धरना स्थल से मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन मेल के माध्यम से प्रेषित करके कुंवारिया तहसील मुख्यालय पर पंचायत समिति बनाने की गुहार लगाई। क्षैत्र के ग्रामीणों के द्वारा मुख्यमंत्री को मेल के माध्यम से भेजे गए ज्ञा...

रास्ते में पड़ा मिला आई फोन पुलिस को सपूर्द किया

चित्र
दिया ईमानदारी का परिचय रास्ते में पड़ा मिला आई फोन पुलिस को सपूर्द किया दिया ईमानदारी का परिचय राजसमंद। भीलवाड़ा-राजसमंद फोरलेन की सडक़ पर मिला आई फोन पुलिस को सपूर्द करके युवक ने ईमानदारी का परिचय दिया। जानकारी के अनुसार जुणदा निवासी सुरेश चन्द्र जाट पिता जयसिंह जाट को जुणदा से उद‌यपुर पीएमसीएच जाते वक्त फोरलेन नेशनल हाइवे की सडक़ पर एक आई फोन लावारिस अवस्था में पडा हुआ मिला जिस पर जाट ने ईमानदारी का परिचय दिखाते हुऐ पुलिस थाना कुंवारिया पर पहुच कर थानाधिकारी उदय लाल को आई फोन सुपुर्द किया। थानाधिकारी ने ईमानदारी का परिचय देने पर जाट का आभार जताया।

सैनजी महाराज की 725 वी जयंती धूमधाम से मनाई

चित्र
जयघोष के साथ में महिलाओं ने निकाली कलश की शोभायात्रा सैनजी महाराज की 725 वी जयंती धूमधाम से मनाई जयघोष के साथ में महिलाओं ने निकाली कलश की शोभायात्रा राजसमंद । कुंवारिया समीपवर्ती काबरी महादेव मंदिर परिसर में शुक्रवारको सैन समाज काबरी चौखला द्वारा संत शिरोमणि सैन जी महाराज की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई। आयोजन के तहत शुक्रवार की सुबह  जयघोष के साथ में महिलाओं की कलश यात्रा बेंड बाजो सहित लोडियाना चोराहा से काबरी महादेव मंदिर तक निकाली गई। इसके बाद समस्त समाज बंधु व मातृशक्ति ने समाज के आराध्य देव सैन जी महाराज की तस्वीर पर दीप प्रज्वल्लन किया, उसके बाद समाज की सभा हुई जिसमें भामाशाह व प्रबुद्धजनों का सम्मान किया गया। समाजजनों ने समाज मे शिक्षा को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।  इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष प्यारचंद सेन, महामंत्री एड़वोकेट महेश सेन, शंभूलाल सेन, कोषाध्यक्ष सोनू सेन, सोहन लाल सेन, मदन लाल सेन, शंकर लाल सेन, गोपीलाल सेन, मनोज सेन, मोहन लाल सेन, बद्री लाल सेन, देवी लाल सेन,शांति लाल सेन, मांगीलाल सेन, दिनेश सेन, रोशन सेन, लक्षमण सेन, पारस सेन, श्याम लाल सेन,भगवती लाल सेन...

स्वच्छतादूतो ने उठाई कुंवारिया में पंचायत समिति बनाने की मांग

चित्र
  पंचायत समिति की मांग को लेकर स्वच्छतादूतो ने दिया मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन स्वच्छतादूतो ने उठाई कुंवारिया में पंचायत समिति बनाने की मांग पंचायत समिति की मांग को लेकर स्वच्छतादूतो ने दिया मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन कुंवारिया पंचायत समिति बनने से क्षेत्र का होगा चहुमुखी विकास राजसमंद। कुंवारिया तहसील मुख्यालय पर पंचायत समिति बनाने की मांग को लेकर विगत ईक्कीस दिन से भी अधिक समय से तहसील परिसर के बाहर धरना अनवरत रूप से जारी रहा। शुक्रवार को कुंवारिया सहित आसपास के क्षेत्र के स्वच्छतादूतो ने तहसील परिसर में पहुंच कर कुंवारिया तहसीलदार सीताराम बोलीवाल को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन देकर कुंवारिया तहसील मुख्यालय पर पंचायत समिति बनाने की गुहार लगाई। ज्ञापन देने के लिए पहुचे स्वच्छतादूतो ने मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में बताया कि कुंवारिया में आवाजाही की काफी अच्छी सुविधा है जिससे क्षेत्र की बीस से भी अधिक ग्राम पंचायत के ग्रामीणों का सीधा जुडाव होगा जो आमजन के लिए काफी अधिक सुविधाजनक रहेगा।  स्वच्छतादूतो ने बताया कि कुंवारिया तहसील मुख्यालय पर पंचायत समिति नहीं बनाकर कुंवा...

कुंवारिया में पंचायत समिति की मांग को लेकर धरना स्थल पर महिलाओं ने किया कीर्तन

चित्र
  महिला कार्यकर्ताओं ने कुंवारिया तहसीलदार को दिया मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन   कुंवारिया में पंचायत समिति की मांग को लेकर धरना स्थल पर महिलाओं ने किया कीर्तन  महिला कार्यकर्ताओं ने कुंवारिया तहसीलदार को दिया मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन  महिलाओं ने कहा कुंवारिया की उपेक्षा को नहीं सहन करेंगे  राजसमंद । कुंवारिया तहसील मुख्यालय पर पंचायत समिति की मांग को लेकर कुंवारिया सहित आसपास के विभिन्न गांवों के ग्रामीणों के द्वारा विगत एक पखवाड़े से जारी धरना प्रदर्शन में क्षेत्र की महिलाओं ने भी अपनी भागीदारी निभाते हुए पंचायत समिति की मांग को पुरजोर तरीके से उठाते हुए धरना स्थल पर भजन-किर्तन किए तथा कुंवारिया तहसीलदार सीताराम बोलीवाल को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन दिया गया। क्षेत्र की महिला कार्यकर्ताओं के द्वारा मंगलवार को धरना स्थल पर पहुंचकर पंचायत समिति की मांग में रूकावट डालने वाले लोगो को सद्बुद्धि देने की कामना को लेकर विभिन्न भजन गाए गए। महिलाओं ने  ढोंलकी, मजिरे व खरताल के साथ में  भजनो की  मधुर प्रस्तुतिया दी जिससे उपस्थित महिलाए भाव विभोर हो ...

कान्हाखेड़ा गांव के ग्रामीणों ने कहा हमे पूर्ववत कुरज ग्राम पंचायत में ही रखे

चित्र
एक किमी दुर की पंचायत से हटा कर पांच किमी दुर की प्रस्तावित ग्राम पंचायत में जोड़ा कान्हाखेड़ा गांव के ग्रामीणों ने कहा हमे पूर्ववत कुरज ग्राम पंचायत में ही रखे एक किमी दुर की पंचायत से हटा कर पांच किमी दुर की प्रस्तावित ग्राम पंचायत में जोड़ा ग्रामीणों ने प्रस्तावित ग्राम पंचायत माण्डपिया खेडा में जोडऩे पर जिला प्रशासन के समक्ष दर्ज कराई आपत्ति राजसमंद। जिले के कुरज ग्राम पंचायत के गांव कान्हाखेड़ा के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर प्रस्तावित ग्राम पंचायत माण्डपिया खेडा में नहीं जोडऩे की मांग की है। पसस प्रवीण वीरवाल, कान्हाखेड़ा के सामाजिक कार्यकर्ता सीताराम अहीर, नारू लाल अहीर, अम्बालाल कुमावत, भेरूलाल कुमावत, गोटुलाल कुमावत, भेरुलाल बैरवा, बालुराम बैरवा, रतन लाल, अर्जुन बैरवा, नारु लाल भील, राम लाल भील, प्रवीण कुमार, शंकरीबाई, कैलाशी बाई, अणछी बाई, रतनी बाई आदि ग्रामीणों ने राजसमंद जिला कलेक्ट्ररी में पहुच कर विरोध प्रदर्शन किया तथा प्रस्तावित ग्राम पंचायत माण्डपिया खेडा में कान्हाखेड़ा गांव को नहीं जोडने की पुरजोर मांग की गई। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के समक्ष दर्ज कराई ...