संदेश

नवंबर, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

स्वर्गीय किरण जी माहेश्वरी की स्मृति में हवन, अनुष्ठान एवं श्रद्धांजलि सभा आयोजित

चित्र
  स्वर्गीय किरण जी माहेश्वरी की स्मृति में हवन, अनुष्ठान एवं श्रद्धांजलि सभा आयोजित राजसमंद  ।  भारतीय जनता पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय महासचिव एवं राजस्थान की पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री ,  स्वर्गीय किरण जी  माहेश्वरी की पुण्य स्मृति में  राजसमंद विधायक कार्यालय में हवन अनुष्ठान और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। विधायक दीप्ति माहेश्वरी की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ,  कार्यकर्ताओं एवं प्रबुद्ध जनों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत हवन और पूर्णाहुति से हुई ,  जिसमें स्वर्गीय किरण जी माहेश्वरी की आत्मा की शांति और उनके भावी जीवन यात्रा की मंगलकामना की गई। उपस्थित जनों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा व्यक्त की। गायत्री हवन एवं अनुष्ठान की विधि गायत्री शक्तिपीठ की व्यवस्था पर गिरिजा शंकर एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने संपन्न करवाई। उपस्थित सभी जनों ने अनुष्ठान में भाग लिया एवं हवन में आहुति देते हुए अपनी श्रद्धा व्यक्ति की। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने स्वर्गीय किरण जी माहेश्वरी के...

घर के बाहर रखी बाइक को चुराने का प्रयास, सांकल से बांधी बाईक के ताले तोड़े

चित्र
  कुंवारिया के बस स्टैंड यात्रि प्रतिक्षालय के समीप की है घटना घर के बाहर रखी बाइक को चुराने का प्रयास, सांकल से बांधी बाईक के ताले तोड़े सांकल से बाइक के पहियों पर ताला लगाया, उसे भी बदमाशों ने तोड़े दिया कुंवारिया के बस स्टैंड यात्रि प्रतिक्षालय के समीप की है घटना राजसमंद । कुंवारिया तहसील मुख्यालय पर स्थित बस स्टैंड यात्री प्रतीक्षालय के समीप बीती रात को बदमाशों ने घर के बाहर से  एक बाइक को चुराने के लिए ताले तोड़ दिए परंतु बदमाश किसी कारणवश बाइक को चुरा कर ले जाने में असफल रहे। बाइक के मालिक कुंवारिया निवासी मनोज सेन पिता स्व. मांगी लाल सेन ने बताया कि बीती रात को बस स्टैंड यात्री प्रतीक्षालय के समीप स्थित उनके मकान के बाहर बाइक को खड़ा करके उसके आगे के पहिए व शोकर के माध्यम से सांकल को लगाकर ताला लगा दिया। सुबह उठकर जब बाइक को देखा तो सांकल खुली हुई पड़ी थी तथा ताला टूटा हुआ बाइक के पास में पड़ा हुआ था। प्रकरण में गनीमत यह रही की बदमाशों ने बाइक को चुराकर नहीं लेजा पाए। सेन ने बताया कि बाइक के लगाए हुए ताले पर हथौड़ों के कई चोटो के निशान भी बने हुए हैं। बस स्टैंड क्ष...

अहिल्या बाई होल्कर के त्याग व जेसी बसु के शोध कार्य को किया याद

चित्र
कुंवारिया के सीनियर सेकेंडरी स्कूल व शहीद भगत सिंह विधालय  में गोष्ठी का आयोजन अहिल्या बाई होल्कर के त्याग व जेसी बसु के शोध कार्य को किया याद गोष्ठी में वक्ताओं ने प्रेरक प्रसंगो के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रेरणा लेने का किया आहवान कुंवारिया के सीनियर सेकेंडरी स्कूल व शहीद भगत सिंह विधालय  में गोष्ठी का आयोजन राजसमंद ।  तहसील मुख्यालय कुंवारिया के सीनियर सेकेंडरी स्कूल व शहीद भगत सिंह विधालय में शनिवार को अहिल्या बाई होल्कर एवं महान वैज्ञानिक डाक्टर जगदीश चन्द्र बसु की जयंती पर गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमे त्याग की प्रतिमूर्ति अहिल्या बाई होल्कर के त्याग व जेसी बसु के शोध कार्य को याद किया गया। उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में  आयोजित  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रधान धर्मेन्द्र यादव, मुख्य अतिथि विज्ञान भारती के एवं वरिष्ठ शिक्षाविद जितेन्द्र कुमार सनाढ्य, विशिष्ट अतिथि उपप्रधानाचार्य दीनदयाल त्रिपाठी, पर्यावरण प्रेमी महेन्द्र टांक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग सेवा प्रमुख लक्ष्मण बंजारा, वरिष्ठ अध्यापक तारा चन्द पुनिया थे। गोष्ठी...

कुंवारिया में पोस्टर का किया विमोचन

चित्र
प्रस्तावित कार्यक्रम में अधिकाधिक सहभागी बनने का किया आहवान कुंवारिया में पोस्टर का किया विमोचन प्रस्तावित कार्यक्रम में अधिकाधिक सहभागी बनने का किया आहवान राजसमंद ।  कुंवारिया कस्बे के नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में श्री अहिल्या बाई होल्कर की त्रिशताब्दी जयंती वर्ष के आयोजन को लेकर पोस्टर का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में पोस्टर के विमोचन के बाद में नाथद्वारा में होने वाली आगामी 6 दिवसीय कार्यक्रम की जानकारी दी गयी तथा कार्यक्रम में अधिकाधिक सख्या में सहभागी बनने का आहवान किया गया। इस अवसर पर विभाग सेवा प्रमुख लक्षमण बंजारा, खंड कार्यवाह महिपाल सालवी, मंडल कार्यवाह तिलक सेन, अंकित साहू , गिरिराज काबरा, विपिन तातेड़, प्रकाश सालवी, देवांग पारीक, सुनील सालवी, संजय सिंह, ओम प्रकाश जाट आदि काफी सख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

नई पीढ़ी में एचआईवी के प्रति सजगता की आवश्यकता

चित्र
राजकीय कन्या महाविद्यालय में एड्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन नई पीढ़ी में एचआईवी के प्रति सजगता की आवश्यकता आधुनिक परिवेश में जानकारी होने के बावजूद भी वायरस का बढ़ाना गहन चिंता का विषय राजकीय कन्या महाविद्यालय में एड्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन राजसमंद। वर्तमान में देश दुनिया में दीमक की तरह पसर रहा लाइलाज एचआईवी का वायरस दिन ब दिन बहुत गंभीर होता जा रहा है। नई पीढ़ी में कई तरह की जानकारी होने के बावजूद भी इस वायरस का बढ़ाना गहन चिंता का विषय होता जा रहा है। उक्त जानकारी देते हुए आईसीटीसी काउंसलर रेखा सोनी ने भावा के डुमखेडा चौराहा पर स्थित श्री द्वारकाधीश राजकीय कन्या महाविद्यालय की छात्राओं के साथ अपने विचार साझा करते हुए एचआईवी जेसे अत्यन्त सक्रामक वायरस के बढने पर गहन मंथन की आवश्यकता व्यक्त की है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्प तथा राजकीय श्री द्वारकाधीश कन्या महाविद्यालय के साझा एड्स जागरूकता कार्यक्रम में कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ मुकेश मेनारिया ने अपने विचारों को व्यक्त करते हुए कहा कि नई पीढ़ी में इस वायरस के प्रति सही ओर सत्य जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है। अगर आज भी जानक...

युवा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने घायल बेल का किया उपचार

चित्र
  पांव की चोट के कारण निराश्रित बेल हुआ निढाल युवा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने घायल बेल का किया उपचार पांव की चोट के कारण निराश्रित बेल हुआ निढाल राजसमंद  । कुंवारिया कस्बे के रेलवे स्टेशन बस्ती में शनिवार को पांव में लगी हुई चोट के कारण निढाल हुए निराश्रित बेल का युवा कार्यकर्ताओं ने उपचार किया। जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन बस्ती में एक निराश्रित बेल के पैर में चोट लगने के कारण गहरा घाव हो गया जिसमे कीड़े भी पड़ गए थे। घायल बेल की जानकारी होते हुए युवा सामाजिक कार्यकर्ता गिरिराज पालीवाल, लोकेश वर्मा, मोहित पालीवाल, सुरेश गवारिया, प्रेम सालीवाल, नवरत्न गवारिया आदि ने उस बेल को गणपति चौक परिसर में लेकर आए तथा निराश्रित बेल के पांव के घाव का उपचार करते हुए उसके पांव के घाव से समस्त कीड़े निकाल कर पांव पर दवा का लेप किया गया। उपचार होने के कुछ देर बाद ही घाव व कीड़ों के दर्द से निढाल हो चुके निराश्रित बेल को काफी राहत मिली।

विधायक माहेश्वरी ने राजसमंद में विशेष राजस्व न्यायालय और श्रम न्यायालय की स्थापना की उठाई मांग

चित्र
राजसमंद विधायक ने प्रदेश के विधि एवं न्याय मंत्री जोगाराम पटेल से की भेंट  विधायक माहेश्वरी ने राजसमंद में विशेष राजस्व न्यायालय और श्रम न्यायालय की स्थापना की उठाई मांग राजसमंद विधायक ने प्रदेश के विधि एवं न्याय मंत्री जोगाराम पटेल से की भेंट  राजसमंद । विधायक राजसमंद दीप्ति माहेश्वरी ने शुक्रवार को जयपुर में विधि एवं न्याय मंत्री जोगाराम पटेल से भेंट कर राजसमंद जिला मुख्यालय पर विशेष राजस्व न्यायालय और श्रम न्यायालय की स्थापना कराने की मांग रखी गई। राजसमंद विधायक माहेश्वरी ने विधि एवं न्याय मंत्री पटेल को अवगत कराया कि राजसमंद जिला मुख्यालय पर बड़ी संख्या में राजस्व एवं श्रम संबंधी प्रकरण लंबित चल रहे हैं। इन मामलों के शीघ्र समाधान के लिए विशेष न्यायालयों की स्थापना अत्यंत आवश्यक है, ताकि आमजन को न्याय मिलने में देरी न हो और विवादों का त्वरित निपटारा सुनिश्चित किया जा सके। भेंट के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंत्री के कार्यालय में विधायक दीप्ति माहेश्वरी का भावपूर्ण स्वागत किया। विधायक ने आशा व्यक्त की है कि प्रदेश के विधि एवं न्याय मंत्री इस विषय पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय ...

बाल विवाह मुक्त भारत की ओर नई पहल

चित्र
  एक्सेस टू जस्टिस फॉर चिल्ड्रन प्राधिकरण कार्यालय में न्यायधीश ने दी जानकारी बाल विवाह मुक्त भारत की ओर नई पहल एक्सेस टू जस्टिस फॉर चिल्ड्रन प्राधिकरण कार्यालय में न्यायधीश ने दी जानकारी राजसमंद । जतन संस्थान और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वधान में गुरुवार को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत प्राधिकरण कार्यालय में प्रेस वार्ता की गई।  कार्यक्रम प्रभारी पूजा सुथार ने बताया कि जतन संस्थान द्वारा जिले के 4 ब्लॉक 50 गांवों में एक्सेस टू जस्टिस फॉर चिल्ड्रन्स परियोजना संचालित की जा रही है, जिसमें संस्थान द्वारा बाल विवाह, बाल श्रम और बाल यौन शोषण पर कार्य किया जा रहा है। 50 गांव में किशोर-किशोरी समूह, हितधारक बैठक, ग्राम स्तरीय बाल संरक्षण समिति में सक्रियता लाने का कार्य किया जा रहा है।  कार्यक्रम प्रभारी पूजा सुथार ने बताया की बाल विवाह न सिर्फ एक बुराई है, बल्कि यह बचों के लिए एक अभिश्राप है जो उनके जीवन को हमेशा के लिए प्रभावित कर देता है। साथ ही जिले में संचालित एक्सेस टू जस्टिस फॉर चिल्ड्रन परियोजना के तहत गत वर्ष कुल 27 बाल विवाह पाबंद करवाए गए थे और 1 मु...

जुणदा-खेड़ी के नवनिर्मित मंदिर में प्रतिमाओं के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर विविध धार्मिक अनुष्ठान हुए प्रारभ

चित्र
  वेदिक मंत्रोचार से गुंजाएमान रहा मंदिर परिसर जुणदा-खेड़ी के नवनिर्मित मंदिर में प्रतिमाओं के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर विविध धार्मिक अनुष्ठान हुए प्रारभ वेदिक मंत्रोचार से गुंजाएमान रहा मंदिर परिसर जुणदा-खेड़ी के चावंडा माताजी के मंदिर परिसर में 7 दिसबंर तक होगे विविधि आयोजन राजसमंद । जिले के  जुणदा-खेड़ी के अति प्राचीन श्री चावंडा माताजी के नवनिर्मित मंदिर में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गुरूवार को वेदिक मंत्रोचार के साथ में जप अनुष्ठानों का आयोजन प्रारम्भ हुआ। मंदिर परिसर में 7 दिसबंर को प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होगी।  आयोजन से जुडे हुए कार्यकर्ताओं ने बताया कि जुणदा-खेड़ी के अति प्राचीन श्री चावंडा माताजी के नवनिर्मित मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा, कलश प्रतिष्ठा, ध्वज दण्ड स्थापना, शतचंडी पाठ एवं नवकुंडीय यज्ञ के आयोजन को लेकर गुरूवार से विविध पाठ-पूजन व धार्मिक अनुष्ठान प्रारम्भ हुए जो कि 7 दिसबंर तक जारी रहेगे।   कार्यकर्ताओं ने बताया कि आयोजित धार्मिक अनुष्ठान समस्त ग्राम पंचायत वासियों के सहयोग के द्वारा संत अवधेशानंद जी महाराज सूरजकुंड वाले ...

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राजसमंद के सचिव ने किया वृद्धाश्रम व बाल संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण

चित्र
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राजसमंद  के  सचिव ने किया  वृद्धाश्रम व  बाल संप्रेक्षण गृह  का निरीक्षण   राजसमंद ।   जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,  अध्यक्ष  राजसमंद (जिला एवं सेशन न्यायाधीश)   राघवेन्द्र काछवाल  के निर्देशानुसार सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राजसमंद  संतोष अग्रवाल के  द्वारा अवैयरनेस मॉड्यूल फॉर सीनियर सिटीजन्स के तहत दिनांक 28 नवम्बर 2024 को वृद्धाश्रम मोही का मासिक निरीक्षण किया गया।  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राजसमंद  के  सचिव  अग्रवाल ने व रिष्ठ नागरिकों के लिए तैयार अवैयरनेस मॉड्यूल फॉर सीनियर सिटीजन्स के तहत नालसा योजना 2016 (वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवाएं) के अंतर्गत आने वाले संवैधानिक व विधिक अधिकारों के बारे में उपस्थित सभी वरिष्ठ नागरिकों को जानकारी दी। साथ ही निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।  निरीक्षण के  वक्त  कुल 08 वृद्धजन उपस्थित मिले, वृद्धजनों को मीनू अनुसार समय पर भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है, वृद्धजनों ने भोजन तथा अन्य सुविधाओं के प्रति...

कांग्रेस पार्टी ने अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़े वर्ग का अपमान किया

चित्र
  कांग्रेस पार्टी ने अनुसूचित जाति ,  जनजाति और पिछड़े वर्ग का अपमान किया राजसमंद :    विधायक  राजसमंद  दीप्ति  माहेश्वरी ने कांग्रेस पार्टी पर अनुसूचित जाति ,  जनजाति और पिछड़े वर्गों का अपमान करने का आरोप लगाते हुए तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का यह कहना कि ईवीएम मशीनों के कारण इन वर्गों के वोट खराब हो जाते हैं ,  इनकी योग्यता और क्षमता पर सीधा प्रश्न उठाना है। विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि यह बयान कांग्रेस पार्टी की उस मानसिकता को दर्शाता है ,  जो इन वर्गों के प्रति भेदभाव और तिरस्कार से भरी हुई है। कांग्रेस पार्टी यह सोचती है कि इन वर्गों के मतदाताओं को ईवीएम मशीनों से वोट करने की समझ नहीं है। यह विचार न केवल अपमानजनक है बल्कि इन वर्गों की बुद्धिमत्ता और उनकी लोकतांत्रिक भागीदारी को भी कमतर आंकने का प्रयास है। विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि खड़गे जी को यह समझना चाहिए कि इन वर्गों की सोच और समझ इतनी परिपक्व है कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी को लगातार तीसरी बार नकार दिया। इन वर्गों के लोग...

कांग्रेस के शहजादे बने भारत विरोधी अंतर्राष्ट्रीय गैंग के स्थानीय साझेदार : विधायक माहेश्वरी

चित्र
  राजसमंद विधायक   ने कांग्रेस और उसके नेतृत्व पर किया  तीखा हमला    कांग्रेस के शहजादे बने भारत विरोधी अंतर्राष्ट्रीय गैंग के स्थानीय साझेदार  :  विधायक माहेश्वरी राजसमंद विधायक   ने कांग्रेस और उसके नेतृत्व पर किया  तीखा हमला  राजसमंद  :    विधायक  राजसमंद  दीप्ति माहेश्वरी ने कांग्रेस और उसके नेतृत्व पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस के शहजादे अब विकसित भारत विरोधी अंतर्राष्ट्रीय गैंग के स्थानीय साझेदार बन गए हैं। उन्होंने कहा कि जब भी देश में चुनाव नजदीक होते हैं या संसद का सत्र प्रारंभ होने वाला होता है ,  विदेशों में भारत के खिलाफ मिथ्या आरोप लगाए जाते हैं और कांग्रेस का शाही परिवार इन आरोपों को आधार बनाकर भारत में नकारात्मक प्रचार अभियान चलाता है। उन्होंने कहा कि पिछले  10  वर्षों में यह एक परिपाटी बन चुकी है। हाल ही में हिडेनबर्ग प्रतिवेदन के कारण देश के सामान्य निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा ,  जबकि हिडेनबर्ग ने इससे बड़ा लाभ अर्जित किया।  विधायक दीप्ति माहेश्वर...