संदेश

जनवरी, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

वाहनधारियों व आमजन को समझाया, सडक़ सुरक्षा के नियमो का महत्व

चित्र
सडक़ सुरक्षा माह के तहत आयोजन  वाहनधारियों व आमजन को समझाया, सडक़ सुरक्षा  के  नियमो का महत्व रूपाखेड़ा टोल नाका परिसर में आयोजित किया कार्यक्रम  सडक़ सुरक्षा माह के तहत आयोजन  राजसमंद  । कुंवारिया समीपवर्ती रूपाखेडा टोलनाका परिसर में शुक्रवार को कुंवारिया थाना पुलिस व रूपाखेड़ा टोल प्लाजा हाईवे पेट्रोलिंग टीम के संयुक्त तत्वाधान में सडक़ सुरक्षा माह के तहत राजमार्ग से गुजरते वाहनधारी, राहगिरो व आमजन को सडक़ सुरक्षा अभियान की जानकारी देकर परिवहन नियमों व सडक़ पर तथा सडक़ के किनारे अंकित चिन्हों की पालना करने का आह्वान किया।  आयोजित कार्यक्रम में एनएचआई रूपाखेड़ा टोल प्लाजा व थाना पुलिसकर्मियों ने वाहनधारियों को सडक़ सुरक्षा माह अभियान से जुड़े हुए पंपलेट, पत्रक व जानकारी दी साथ ही जिन वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर नहीं लगे हुए थे ऐसे वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर लगाए गए।  कार्यक्रम के तहत चार पहिया वाहनधारियों को सीट बेल्ट व सुरक्षा के उपाय अपनाने तथा दो पहिया वाहन धारियों को हेलमेट लगाने सहित सडक़ सुरक्षा के विभिन्न उपायों को अपनाने का आहवान किया गया। कार्यक्रम ...

श्री राधा-कृष्ण मंदिर का 14वां पाटोत्सव, धूमधाम के साथ मनाया

चित्र
मादड़ी चौराया के  श्री कृष्ण गौशाला परिसर में हुआ आयोजन श्री राधा-कृष्ण मंदिर का 14वां पाटोत्सव, धूमधाम के साथ मनाया  वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ में दी आहुतियां, मंदिर के शिखर पर चडाई ध्वजा  मादड़ी चौराया के  श्री कृष्ण गौशाला परिसर में हुआ आयोजन राजसमंद  । कुंवारिया समीपवर्ती मादड़ी चौराया स्थित श्री कृष्ण गौशाला परिसर में शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्री राधा कृष्ण मंदिर का 14वां पाटोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। आयोजन के तहत श्री कृष्ण गौशाला परिसर में प्रतिष्ठापित श्री राधा-कृष्ण मंदिर के 14वें पाटोत्सव के तहत दिन में वेदपाठी राधेश्याम आचार्य के दिशा निद्रेशन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ में आहुतियां दी गई पूर्णाहुति के बाद प्रतिमाओं की महाआरती की गई।  जयकारो के मध्य मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण किया गया तथा गौशाला परिसर में गोपूजन किया गया। कार्य समिति की बैठक का आयोजन किया जिसमे वार्षिक लेखाजोखा प्रस्तुत किया गया।  इस अवसर पर ट्रस्ट मंडल के संयोजक जगदीश चंद्र लडढा, मंत्री रामसहाय विजयवर्गी, सत्येंद्र कुमार बडोला, सोहनलाल पीपाड़ा, प...

वाहनधारियों व आमजन को समझाया सडक़ सुरक्षा नियमो का महत्व

चित्र
सडक़ सुरक्षा माह के तहत आयोजन  वाहनधारियों व आमजन को समझाया सडक़ सुरक्षा  के  नियमो का महत्व रूपाखेड़ा टोल नाका परिसर में आयोजित किया कार्यक्रम  सडक़ सुरक्षा माह के तहत आयोजन  राजसमंद । कुंवारिया समीपवर्ती रूपाखेडा टोलनाका परिसर में शुक्रवार को कुंवारिया थाना पुलिस व रूपाखेड़ा टोल प्लाजा हाईवे पेट्रोलिंग टीम के संयुक्त तत्वाधान में सडक़ सुरक्षा माह के तहत राजमार्ग से गुजरते वाहनधारी, राहगिरो व आमजन को सडक़ सुरक्षा अभियान की जानकारी देकर परिवहन नियमों व सडक़ पर तथा सडक़ के किनारे अंकित चिन्हों की पालना करने का आह्वान किया।  आयोजित कार्यक्रम में एनएचआई रूपाखेड़ा टोल प्लाजा व थाना पुलिसकर्मियों ने वाहनधारियों को सडक़ सुरक्षा माह अभियान से जुड़े हुए पंपलेट, पत्रक व जानकारी दी साथ ही जिन वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर नहीं लगे हुए थे ऐसे वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर लगाए गए।  कार्यक्रम के तहत चार पहिया वाहनधारियों को सीट बेल्ट व सुरक्षा के उपाय अपनाने तथा दो पहिया वाहन धारियों को हेलमेट लगाने सहित सडक़ सुरक्षा के विभिन्न उपायों को अपनाने का आहवान किया गया। कार्यक्रम में ग्...

श्री राधा-कृष्ण मंदिर का 14वां पाटोत्सव, धूमधाम के साथ मनाया

चित्र
Rajsamand ki awaaz by Yogesh shrimali   मादड़ी चौराया के  श्री कृष्ण गौशाला परिसर में हुआ आयोजन श्री राधा-कृष्ण मंदिर का 14वां पाटोत्सव, धूमधाम के साथ मनाया  वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ में दी आहुतियां, मंदिर के शिखर पर चडाई ध्वजा  मादड़ी चौराया के  श्री कृष्ण गौशाला परिसर में हुआ आयोजन राजसमंद । कुंवारिया समीपवर्ती मादड़ी चौराया स्थित श्री कृष्ण गौशाला परिसर में शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्री राधा कृष्ण मंदिर का 14वां पाटोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। आयोजन के तहत श्री कृष्ण गौशाला परिसर में प्रतिष्ठापित श्री राधा-कृष्ण मंदिर के 14वें पाटोत्सव के तहत दिन में वेदपाठी राधेश्याम आचार्य के दिशा निद्रेशन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ में आहुतियां दी गई पूर्णाहुति के बाद प्रतिमाओं की महाआरती की गई।  जयकारो के मध्य मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण किया गया तथा गौशाला परिसर में गोपूजन किया गया। कार्य समिति की बैठक का आयोजन किया जिसमे वार्षिक लेखाजोखा प्रस्तुत किया गया।  इस अवसर पर ट्रस्ट मंडल के संयोजक जगदीश चंद्र लडढा, मंत्री रामसहाय विजयवर्गी, सत...

राजस्थान प्रगति के नए पथ पर बढ़ रहा तेजी से -विधायक माहेश्वरी

चित्र
राज्यपाल के अभिभाषण पर विधायक दीप्ति  माहेश्वरी की प्रतिक्रिया राजस्थान प्रगति के नए पथ पर बढ़ रहा तेजी से - विधायक  माहेश्वरी  राज्यपाल के अभिभाषण पर विधायक दीप्ति  माहेश्वरी की प्रतिक्रिया  राजसमंद ।  राजस्थान की प्रगति और सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे ऐतिहासिक कार्यों का उल्लेख करते हुए राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में एक विकसित ,  आत्मनिर्भर और सशक्त राजस्थान की परिकल्पना प्रस्तुत की। इसी संदर्भ में विधायक  दीप्ति किरण माहेश्वरी  ने राज्य सरकार की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह अभिभाषण प्रदेश के उज्जवल भविष्य की ओर उठाए जा रहे कदमों का सुन्दर चित्रण है। विधायक माहेश्वरी ने कहा ,  " राज्य सरकार ने बीते वर्ष में आर्थिक विकास ,  औद्योगीकरण ,  जल प्रबंधन ,  कृषि सुधार ,  स्वास्थ्य सेवाओं ,  महिला सशक्तिकरण और शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी निर्णय लिए हैं। राज्यपाल जी का अभिभाषण इन उपलब्धियों का सार है ,  जिससे यह स्पष्ट होता है कि राजस्थान विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर...

सेंट पॉल्स की निष्ठा मेहता ने लहराया परचम

चित्र
  सेंट पॉल्स की निष्ठा मेहता ने लहराया परचम राजसमंद ।  जिला मुख्यालय स्थित सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी विद्यालय की कक्षा 12 वीं वाणिज्य संकाय की छात्रा सुश्री निष्ठा मेहता ने वीर गाथा प्रोजेक्ट - 4 में भाग लेकर जिले भर में अपना लोहा मनवाया । स्कूल के प्रधानाचार्य फादर जॉनी मैथ्यू ने बताया की भारत के रक्षा मंत्रालय हर साल वीरता पुरस्कार विजेता, जीवित या शहीद सैनिकों पर वीरगाथा प्रोजेक्ट आयोजित करता है, ताकि मातृभूमि के लिए उनके सर्वोच्च बलिदानों के लिए उन्हें श्रद्धांजलि दी जा सके और छात्रों में हमारे राष्ट्रीय नायकों के बारे में जागरूकता पैदा की जा सके। इस वर्ष वीर गाथा 4.0 का आयोजन रक्षा मंत्रालय द्वारा किया गया था। राजनगर निवासी विनोद मेहता और  हंसा मेहता की पुत्री निष्ठा मेहता ने Rani Lakshmibai came into my dream. She wanted me to serve our nation by... प्रकरण पर अपना प्रोजेक्ट बना कर जिले भर में विद्यालय और अभिभावकों का नाम रोशन किया है। विद्यालय प्रबंधक फादर बेसिल वसुनिया ने छात्रा की उपलब्धि के लिए विद्यालय परिवार की ओर से छात्रा और परिजनों को बधाई दी, तथा सभी छात्र...

विधायक माहेश्वरी ने डॉ. अनिल गोयल के समर्थन में जनसभा में की भागीदारी

चित्र
दिल्ली की जनता को भाजपा के संकल्पों और प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी है विश्वास विधायक माहेश्वरी ने डॉ .  अनिल गोयल के समर्थन में जनसभा में की भागीदारी दिल्ली की जनता को भाजपा के संकल्पों और प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी है विश्वास राजसमंद   :   विधायक  राजसमंद  दीप्ति किरण माहेश्वरी दिल्ली प्रदेश के कृष्णा नगर विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ .  अनिल गोयल के समर्थन में आयोजित राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा की विशाल जनसभा में विधानसभा प्रवासी प्रभारी के रूप में उपस्थित रहीं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए दिल्ली की जनता से आगामी  5  फरवरी को भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में प्रचंड मतदान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा की ऐतिहासिक विजय निश्चित है।  विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने सभा में क्षेत्र की जनता की ओर से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को विश्वास दिलाया कि कृष्णा नगर विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ .  अनिल गोयल जी की प्रचंड बहुमत से विजय होगी। उन्होंने कहा कि द...

पीपली अहीरान में नेत्र जांच शिविर का आयोजन, उमड़े ग्रामीण

चित्र
शिविर में 210 ग्रामीणों के आंखो की हुई जांच पीपली अहीरान में नेत्र जांच शिविर  का  आयोजन, उमड़े ग्रामीण शिविर में 210 ग्रामीणों के आंखो की हुई जांच 35 नैत्र रोगियों का आपरेशन के लिए किया पंजियन राजसमंद । जिले के पीपली अहीरान में स्व रेखा अहीर मेमोरियल ट्रस्ट पीपली अहीरान के सहयोग से अलख नयन मंदिर नेत्र संस्थान उदयपुर द्वारा गुरूवार को विशाल नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीण नेत्र जांच कराने के लिए उमडे। आयोजित नैत्र जांच शिविर में 210 ग्रामीणों की नेत्र जांच की गई तथा 35 ग्रामीणों के नेत्र की जांच के बाद ऑपरेशन हेतु चयन कर उदयपुर हॉस्पिटल लेकर गए जिनका नि:शुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। शिविर में पहुचे हुए ग्रामीण नेत्र रोगियों को निशुल्क जांच करते हुए दवाईया व आवश्यकता के अनुसार चश्मे वितरण किए गए। शिविर में नेत्र विशेषज्ञों के द्वारा ग्रामीणों को नेत्र की सुरक्षा के लिए बरती जाने वाली सावधानिया व आंखो पर नबंर का चश्मा लगाने का मार्गदर्शन दिया गया। इस दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष व जिला परिषद सदस्य लेहरू लाल अहीर ने अलख नयन मन्दिर नेत्र संस्थान से आये डॉ  रत...

मेंवाड श्रीमाली समाज के पूर्व अध्यक्ष डा. श्रीमाली को दी भावपूर्ण श्रृध्दांजलि

चित्र
श्रीमाली समाज नाथद्वारा की चारों ईकाइयो के द्वारा अर्पित की भावपूर्ण श्रृध्दांजलि मेंवाड श्रीमाली समाज के पूर्व अध्यक्ष डा. श्रीमाली को दी भावपूर्ण श्रृध्दांजलि स्व.डा. मोहनलाल श्रीमाली के उत्कृष्ठ सेवा कार्यो को किया याद श्रीमाली समाज नाथद्वारा की चारों ईकाइयो के द्वारा अर्पित की भावपूर्ण श्रृध्दांजलि राजसमंद । हल्दीघाटी संग्रहालय के संस्थापक, समाज सेवी एवं श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था मेवाड़ 45 खेड़ा उदयपुर के पूर्व अध्यक्ष डा. मोहन लाल श्रीमाली के 23 जनवरी को निधन होने पर गुरूवार को सुखाडिया नगर नाथद्वारा स्थित समाज के भवन परिसर श्रीमाली समाज नाथद्वारा की चारों ईकाइयो द्वारा भावपूर्ण श्रृध्दांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर श्रीमाली समाज नाथद्वारा  संस्थान के अध्यक्ष गुलाब शंकर दुर्गावत, दयाशंकर, रामचन्द्र, जियालाल, अशोक श्रीमाली, नर्बदाशंकर, गिरिजा शंकर, मदन लाल , श्यामसुंदर महेश चन्द्र मादडा, सुभाष, पन्ना लाल, महिला मंडल से कांता, गायत्री, तारा, निर्मला, हेमलता, ज्योति, मीना, संध्या सहित श्रीमाली समाज नाथद्वारा की चारों ईकाइयो के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में समाजजनो ने पुष्...

सोनियाणा में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का पीला पंजा

चित्र
चारागाह व बिलानाम भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त  सोनियाणा में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का पीला पंजा  चारागाह व बिलानाम भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त  पुलिस व प्रशासन की उपस्थिति में चला अतिक्रमण हटाने का अभियान  पांच एक्सवेटर के माध्यम से हटाए गए अवैध अतिक्रमण  राजसमंद । कुंवारिया समीपवर्ती महासतियों की मादड़ी ग्राम पंचायत क्षेत्र के राजस्व गांव सोनियाणा में बुधवार को पुलिस व प्रशासन की उपस्थिति में गांव के चारागाह व बिलानाम भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमणों को एक्सवेटर के माध्यम से हटाया गया। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।  जानकारी के अनुसार सोनियाणा गांव के युवा कार्यकर्ता व ग्रामीणों के द्वारा गत दिनो राजसमंद जिला प्रशासन को गांव की चारागाह व बिलानाम भूमि पर कतिपय लोगों के द्वारा अवैध अतिक्रमण करने की शिकायत की गई थी। जिला प्रशासन के दिशा निर्देशन पर पर राजस्व विभाग के द्वारा आवश्यक जांच करने पर राजस्व गांव सोनियाणा के केशरपुरा, शंभूपुरा व काली मगरी क्षेत्र में स्थित चारागाह बिलानाम भूमि पर अतिक्रमण पाया गया जिस पर अतिक...

वैदिक मंत्रोचार के साथ प्रतिमाओं को कराया अभिषेक, धराया आकर्षक श्रृंगार

चित्र
मौनी अमावस्या पर छापर वाले हनुमान मंदिर में हुए जप अनुष्ठान वैदिक मंत्रोचार के साथ प्रतिमाओं को कराया अभिषेक, धराया आकर्षक श्रृंगार  मौनी अमावस्या पर छापर वाले हनुमान मंदिर में हुए जप अनुष्ठान राजसमंद । कुंवारिया कस्बे अति प्राचीन छापर वाले हनुमान मंदिर परिसर में बुधवार को मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर वैदिक मंत्रोचार के साथ प्रतिमाओं का अभिषेक किया गया तथा आकर्षक  श्रृंगार   धराया गया।  जानकारी के अनुसार छापर वाले हनुमान मंदिर परिसर में स्थित बालाजी महाराज व प्रभु श्री राम परिवार की प्रतिमाओं को मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर वेदिक मंत्रोचार के साथ में पंचामृत,   गंगाजल आदि से अभिषेक किया गया तथा सुंदर व आकर्षक नवीन वस्त्र धारण करया गाया।  मंदिर के पुजारी संन्त प्रभु दास महराज ने जयकारो के मध्य में प्रतिमाओं की महाआरती की गई। संत प्रभु दास ने बताया की मोनी आमावस्या का सनातन धर्म में काफी अधिक महत्व है। मोनी अमावस्या के दिन किए गए दान-पूण्य से पित्रदोष का निवारण होता है। श्रद्वालुओं के द्वारा इस अवसर पर गोधन सेवा व जीव सेवा कर के  दान-पूण्य क...

कुरज के खेल मेदान पर ऐट प्लेयर क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ उदघाटन

चित्र
प्रतियोगिता में 45 टीमे ले रही है भाग कुरज के खेल मेदान पर ऐट प्लेयर क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ उदघाटन  प्रतियोगिता में 45 टीमे ले रही है भाग राजसमंद । कुंवारिया समीपवर्ती कुरज कस्बे के खेल मेदान पर श्री ताकाराज कुंवर ट्रस्ट कुरज के तत्वावधान में बुधवार को 5वीं ऐट प्लेयर क्रिकेट क्रिकेट प्रतियोगिता का विधिवत समारोह के साथ में उदघाटन किया गया। ऐट प्लेयर क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह बारहठ, मुख्य अतिथि भाजपा कुरज मंडलध्यक्ष छीतरमल जाट, विशिष्ट अतिथि थानाधिकारी कुंवारियां उदय लाल बरघट, शांतिलाल खटीक, पूर्व उपसरपंच कमलेश राजोरा, भाजपा महिला मोर्चा कुरज मण्डलध्यक्ष राधारानी राजोरा, मोहन लाल खटीक, बाबूला खटीक पशुधन प्रसार अधिकारी खंडेल , प्रहलाद राय सेन पशुधन प्रसार अधिकारी कुरज, ताकाराज कुंवर ट्रस्ट अध्यक्ष मांगी लाल गाडरी,  नेशनल खिलाड़ी जगदीश चन्द्र हरिजन,  विनोद व्यास  एवं समस्त ताकाराज कुंवर ट्रस्ट के कार्यकर्ता उपस्थिति थे। आयोजन से जुड़े गिरिराज खटीक ने बताया कि ऐट प्लेयर क्रिकेट प्रतियोगिता में 45 टीमें भाग ल...

साईकिल प्राप्त करते ही बालिकाओं के चेहरो पर फेली मुस्कान

चित्र
वणाई उमावि में नि:शुल्क साइकिलें वितरण कार्यक्रम का आयोजन साईकिल प्राप्त करते ही बालिकाओं के चेहरो पर फेली मुस्कान वणाई उमावि में नि:शुल्क साइकिलें वितरण कार्यक्रम का आयोजन राजसमंद । कुंवारिया समीपवर्ती राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वणाई में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में संस्था की 18 छात्राओं को राज्य सरकार की योजना के अनुसार नि:शुल्क साइकिलें वितरण की गई। साईकिल प्राप्त करते ही छात्राओं के चेहरो पर मुस्कान फेल गई।  इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य बृजेंद्र कुमार सोलंकी, समाज सेवी बंशी लाल गुर्जर, लक्ष्मण सिंह, डुलावत, प्रधानाचार्य प्रहलाद सोनी, गणेश कुमावत, , मुकेश जाट, राकेश कुमार, हिम्मत सालवी, जवाहर चौधरी, चेतन गुप्ता, उदय लाल पालीवाल, दीपक व्यास, शम्भु सिंह राठौड़, कल्पना सजवान, मंजु श्रोत्रिय, उषा राव आदि उपस्थित थे।

ऊनी वस्त्र प्राप्त करते ही मासुमो के चेहरे खिलें

चित्र
घाटी विद्यालय परिसर में हुआ आयोजन ऊनी वस्त्र प्राप्त करते ही मासुमो के चेहरे खिलें 60 बच्चों को मिले ऊनी वस्त्र व स्टेशनरी सामग्री घाटी विद्यालय परिसर में हुआ आयोजन राजसमंद  । पहल सेवा संस्थान कुंवारिया  व चंदनबाला महिला मंडल कुंवारिया के संयुक्त तत्वाधान में विद्यार्थियों की मदद के लिए भामाशाहों को प्रेरित कर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय घाटी के 60 मासुमों के लिए ऊनी वस्त्र, स्टेशनरी, मौजे व खाद्य सामग्री की व्यवस्था की गई जिसका मंगलवार को समारोह पूर्वक वितरण किया गया।  सामग्री  प्राप्त करते ही मासुमो के चेहरे खिल उठे  ।  पहल संस्थान के गिरिराज काबरा ने बताया कि कार्यक्रम में आर्थिक सहयोग करने वाले भामाशाहों का सम्मान कर उनके हाथों से विद्यार्थियों को सामग्री का वितरण कराया गया । सरपंच प्रतिनिधि केशु लाल सालवी, समाजसेवी शंकर लाल गाडरी ने भामाशाहों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भामाशाह मुकेश चौधरी सुरभि सोमानी पहल सेवा संस्थान उपाध्यक्ष विजय प्रकाश पीपाड़ा, सचिव महेंद्र टांक, राम प्रकाश सोमानी, चंदनबाला महिला मंडल के संयुक्त मेवाड़ महामंत्री शालिनी तातेड...

अवैध एलपीजी गैस पर रसद विभाग की कार्रवाई

चित्र
कुंवारिया से 11 घरेलू गैस सिलेण्डर जब्त अवैध एलपीजी गैस पर रसद विभाग की कार्रवाई कुंवारिया से 11 घरेलू गैस सिलेण्डर जब्त राजसमंद । रसद विभाग के संयुक्त जांच दल द्वारा घरेलू एलपीजी गैस सिलेण्डरों के अवैध कारोबार एवं कालाबाजारी रोकने के अभियान के तहत तहसील राजसमन्द के कुंवारिया कस्बे में सघन रिहायशी इलाके में एक किराणा व्यवसायी के परिसर में जांच कर अवैध रूप से कारोबार की नियत से बिना किसी वैध दस्तावेज एवं लाइसेंस भण्डारित 11 घरेलू गैस सिलेण्डरों (14.2 किलोग्राम) को मय 156 किलोग्राम एलपीजी गैस के जब्त किया गया।  जांच दल में जिला रसद अधिकारी विजय सिंह के साथ  रणजीत सिंह सिसोदिया प्रवर्तन अधिकारी, लोकेश जोशी प्रवर्तन अधिकारी, राकेश माहेश्वरी, प्रवर्तन निरीक्षक उपस्थित थे। खाद्य विभाग के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस सिलेण्डरों के अवैध कारोबार एवं भण्डारण के क्रम में निरन्तर जांच कार्यवाही की जायेगी।

विधायक माहेश्वरी ने सिख सम्मेलन में की सहभागिता

चित्र
भाजपा प्रत्याशी डॉ .  अनिल गोयल को भारी मतों से जिताने का किया आह्वान विधायक माहेश्वरी ने सिख सम्मेलन में की सहभागिता भाजपा प्रत्याशी डॉ .  अनिल गोयल को भारी मतों से जिताने का किया आह्वान राजसमंद  ।   विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने दिल्ली प्रदेश की कृष्णा नगर विधानसभा के गीता कॉलोनी क्षेत्र में आयोजित सिख सम्मेलन में सहभागिता की और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ .  अनिल गोयल को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दिल्ली के समग्र विकास और सर्व समाज के उत्थान के संकल्प के साथ जनता का आशीर्वाद मांग रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार प्रत्येक वंचित को सक्षम और उपेक्षित को समर्थ बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। यह नीतियां बाबासाहेब अंबेडकर के  " अंत्योदय "  के आदर्श को साकार करती हैं। दिल्ली को भ्रष्टाचार और कुशासन से मुक्त करने तथा प्रधानमंत्री मोदी की योजनाओं का लाभ जन - जन तक पहुँचाने के लिए भाजपा सरकार बनना आवश्यक है। विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने सिख समाज के सदस्यगणों से आह्वान किया क...