सौर ऊर्जा से किसानों को मिल रहा दोहरा लाभ, सिंचाई के साथ बढ़ रही आय - विधायक माहेश्वरी
सौर ऊर्जा से किसानों को मिल रहा दोहरा लाभ , सिंचाई के साथ बढ़ रही आय - विधायक माहेश्वरी राजसमंद । विधायक राजसमंद दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों से किसानों के लिए सौर ऊर्जा एक महत्वपूर्ण विकल्प बन रही है। प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान ( पीएम - कुसुम ) के माध्यम से किसानों को सौर कृषि पंप उपलब्ध कराने तथा कृषि पंपों के सौरीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा आधारित सिंचाई से किसानों को डीजल पर होने वाले खर्च से राहत मिलती है और सिंचाई के लिए स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग बढ़ता है। पीएम - कुसुम के तहत स्टैंड - अलोन सौर कृषि पंपों के लिए केंद्र एवं राज्य स्तर पर वित्तीय सहायता का प्रावधान है। इससे किसानों पर प्रारंभिक निवेश का बोझ कम करने में मदद मिलती है। विधायक माहेश्वरी ने कहा कि योजना का सबसे महत्वपूर्ण पक्ष यह है कि सौर ऊर्जा केवल सिंचाई का साधन नहीं , बल्कि किसान की ...