राज्यसभा सांसद सिरोहिया से मिला कुंवारिया का प्रतिनिधिमंडल
पंचायत समिति की मांग से कराया अवगत राज्यसभा सांसद सिरोहिया से मिला कुंवारिया का प्रतिनिधिमंडल पंचायत समिति की मांग से कराया अवगत राज्यसभा सांसद सिरोहिया को दिया हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन राजसमंद। कुंवारिया तहसील मुख्यालय पर पंचायत समिति की मांग को लेकर कुंवारिया सहित आसपास की ग्राम पंचायत के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कुंवारिया में जन्मे कर्नाटक से राज्यसभा सांसद लहर सिंह सिरोहिया से भेंट करके कुंवारिया की पंचायत समिति की मांग से अवगत कराते हुए हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन दिया। क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधि मंडल ने राज्यसभा सांसद लहर सिंह सिरोहिया के मंगलवार से प्रस्तावित दो दिवसीय मेंवाड प्रवास कार्यक्रम के तहत मंगलवार को दिन में प्रभु श्रीनाथजी की नगरी नाथद्वारा में आगमन होने की सुचना पर कुंवारिया क्षैत्र के कार्यकर्ता वहा पर पहुच कर गर्मजोशी के साथ में राज्यसभा सांसद सिरोहिया का मेवाडी पगडी, इखलाई व शाल के माध्यम से अभिनदंन किया। कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधि मण्डल ने राज्यसभा सांसद लहर सिंह सिरोहिया को कुंवारिया तहसील मुख्यालय पर पंचायत समिति के गठन करने की दो दशको से भ...